RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अनशनकारी छात्र जदयू को मिला समझौता पत्र,कार्रवाई नहीं होने पर करेंगे राजभवन का घेराव।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई। बुधवार को छात्र जदयू द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन 7 वे दिन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार और कुलानुशासक प्रो कुमार कौशलेंद्र द्वारा लगातार प्रयास के फलस्वरूप छात्र नेताओं ने लिखित आश्वासन लेने के बाद अंततः अपना आमरण अनशन वापस ले लिया। इससे बाबत आजाद सिंह ने बताया कि मोहर्रम के अवकाश के बाद भी कुलपति ने अपने पदाधिकारीयों को इस काम पर लगाए रखा और दिन भर वार्ता का क्रम चलाते रहा, इसके लिए अनशनकारियों ने कुलपति को बधाई भी दी है। छात्र जदयू के सभी जिला इकाईयों द्वारा समर्थन के साथ साथ भोजपुर जदयू जिला अध्यक्ष, पार्टी प्रवक्ता और सक्रिय सदस्य आंदोलन के प्रति सचेष्ट और निष्पादन की बात का दबाव देते रहे।जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह और संदेश जिला पार्षद विकास सिंह ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त की और रात्री लगभग 7:30 बजे विश्विद्यालय के कुलसचिव रणविजय कुमार और कुलानुशासक प्रो कुमार कौशलेंद्र ने कारवाई हेतु लिखित समझौता पत्र अनशनकारी को दी। तब जाकर अनशन समाप्त हुआ।प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन ने अनशनकारियों से दूरभाष से पहुच हाल चाल पूछ मामले को गंभीरता से लिया और इस पूरे प्रकरण पर कुलपति से कारवाई की बात कही। तत्कालीन प्रदेश महासचिव युवा जदयू भाई जितेंद्र पाण्डेय ने दूरभाष के माध्यम से कुलपति ने मामले को गंभीर बता करवाई करने का आग्रह किया।अनशन पर बैठे छात्र जदयू अध्यक्ष आजाद सिंह और सदा शंकर राय ने कहा कि अनशन परीक्षा नियंत्रक के हटने और विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 संशोधित धारा 69.04 का अनुपालन कर निलंबित करने, अन्य मुद्दो कंप्युटर इंचार्ज अमरेंद्र नारायण के कार्यकाल मे परीक्षा फल मे बड़े पैमाने पर हुए गड़बड़ी का सुधार प्रक्रिया का स्पेशल विजिलेंस इकाई से जाँच, छात्र संघ चुनाव की तिथि, कैन्टीन चालू करवाने, व महिला कॉलेज आरा मे सरकार द्वारा संविदा नियुक्ति रोक के वाबजूद इसी विश्वविद्यालय से पढ़ते हुए संविदा पर नौकरी का जाँच,एम. बी.ए मे सहित अन्य मुद्दो पर स्पेशल विजिलेंस इकाई से जाँच करवाने को लेकर आज महामहिम राजेन्द्र विश्वनाथ जी बिहार, और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, सहित स्पेशल विजिलेंस इकाई को पत्र लिखते हुए कुलपति के मिलीभगत का भी जाँच की मांग की।अनशन पर आए जदयू प्रवक्ता अंजनी सिंह ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक को निलंबित न करना विश्वविद्यालय प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। वही संगठन के नाज प्रवीन, अल्का पाण्डेय, ज्योति कुमारी,अजय सिंह, योगेश ने पहुच अनशन का समर्थन किया।भोजपुर जिला जदयू अध्यक्ष संजय सिंह ने छात्र संगठन का मांग को गंभीरता से लिया है। छात्र जदयू विश्वविद्यालय कमिटी सहित अन्य छात्र छात्रा उपस्थित रहे सोनी सिंह,सपना यादव ,मदन सेठ, मोनी गुप्ता मोनू कुशवाहा, पंकज गुप्ता, गुड्डू ओझा, भोला सिंह,गुड्डू यादव, अंजलि सिन्हा, प्रदीप कुमार, रूपेश सिंह, लीला सोनी, प्रदीप कुमार, विकास सिंह, सुमित सिंह, मोनू यादव, मनीष यादव गुदु यादव दीपक यादव, नवीन राय, अमित कुमार, मोहम्मद शाहिद, मुन्ना पाठक , दीपक यादव, सहित दर्जनों छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे। अनशन की समाप्ति पर सदा शंकर राय ने कहा कि कारवाई का पेपर मिला है कारवाई नही होने पर मामले को ले पटना राज्य भवन के समीप विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

Related posts

तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

rktvnews

राजस्थान:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर ‘विंटेज जीप रैली’ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ईमानदारी की पेश की मिसाल, खाते में आए दूसरे के पैसों को किया वापस।

rktvnews

भोजपुर:बी.डी.पब्लिक स्कूल,बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रों ने रचा कीर्तिमान: प्राचार्य राजेश राज मणि

rktvnews

नाथद्वारा का गौरव: “विश्वास स्वरूप” ने 15 लाख पर्यटकों का आंकड़ा किया पार।

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल श्रीकृष्ण बोर्ड का होगा गठन – सेना में हो अहीर रेजिमेंट का गठन।

rktvnews

Leave a Comment