RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:मनरेगा द्वारा निर्मित ग्रामीण हाट का उदघाटन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 19 जुलाई।गुरुवार को सरोज कुमार गोंड, पंचायत समिति सदस्य एवं कांति देवी मुखिया द्वारा जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में बक्सर जिले के कोरानसराय प्रखंड अंतर्गत मनरेगा द्वारा निर्मित ग्रामीण हाट का उदघाटन किया गया।
ग्रामीण हाट योजना में 05×08 फीट एवं 06×08 फीट 100 दुकान को तैयार किया गया है। जिससे 100 स्थानीय दुकानदार लाभाविन्त होंगे। 20 से अधिक जीविका की महिलाएँ अपना दुकान लगाकर अपने परिवार का आजीविका सुनिश्चित करेंगी। इसके साथ ही नडेप का निर्माण किया गया है। नडेप में सडे़ गले सब्जी एवं फल का निस्तारण किया जायेगा। जिससे कम्पोस्ट तैयार किया जायेगा।
ग्रामीण हाट के निर्माण से आस-पास के 05 ग्राम पंचायतों के स्थानीय 100 दुकानदार/कृषक लाभाविन्त होंगे। वहीं 2000 से अधिक ग्रामीण जनता इसका क्रय विक्रय कर लाभ उठा पायेगी। यह योजना ग्रामीणों के आजीविका संर्बद्धन के लिये अत्यंत ही उपयोगी है। आने वाले समय से ग्राम पंचायत का सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में इस ग्रामीण हाट का बडा योगदान होगा। इस ग्रामीण हाट से ग्राम पंचायत को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोरान सराय में सडक के किनारे एवं खाली मैदान में अव्यवस्थित तरीके से विक्रेता दैनिक बाजार लगाकर सामानों की बिक्री करते है। सडक के किनारे फुटकर विक्रेता के द्वारा दुकान लगाने से यातायात भी प्रभावित होता है। प्रतिदिन सामानों की बिक्री की जाती है, परंतु चतुबरा एवं शेड नहीं रहने के कारण बरसात के दिनों एवं धूप में स्थानीय क्रेताओं एवं बिक्रेताओं को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। ग्रामीण हाट के रखरखाव हेतु समिति का गठन किया गया है जो ग्रामीण हाट का देखभाल करेगी।
उदघाटन समारोह में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराँव, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, स्थानीय लाभुक एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आयुष्मान आरोग्य मंदिर बखोरापुर द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के लिए दी गई जानकारी।

rktvnews

पटना: मतदान जागरुकता को ले निकाली प्रभात फेरी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:चरपोखरी के बालिका+2 विद्यालय प्रांगण में, छोटी दीपावली के अवसर पर चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

इंदौर में चलेगा नशा मुक्ति का विशेष अभियान,युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस।

rktvnews

पटना मेट्रो स्टेशन पर लगेगा सोलर एनर्जी पैनल।

rktvnews

केन्द्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने स्वच्छ ऊर्जा पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी में कहा सरकार निर्यात होने वाली हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के लिये कार्बन क्रेडिट संग्रहण की अनुमति देने विचार कर रही है।

rktvnews

Leave a Comment