
आरा/भोजपुर(सुनिल कुमार सिंह)01 मई।आज आरा सदर प्रखंड अंतर्गत चौमुखा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं जीर्णोद्धार और यज्ञ हेतु शोभायात्रा को जलभरी में गाजे-बाजे हाथी घोड़ा ऊंट के साथ श्रद्धालुओं ने भव्य तरीका से निकाला जिसमे महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा चौमुखा से पैदल सिन्हा सरैया रोड होते हुए सरैया बाजार तक निकाला गया। उसके बाद सिन्हा घाट पहुंचकर जलभारी का कार्यक्रम आचार्य द्वारा वैदिक मंत्र का उच्चारण के साथ-साथ किया गया।
शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक 01मई से 03 मई 23 तक होना निश्चित हुआ है।इस आयोजन के क्रम में 3 तारीख को भंडारा और देवी जागरण का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे सुप्रसिद्ध गायकों गायक विष्णु ओझा, हरिओम यादव, चंदन यादव,शिवानी सिंह, रजनी शाक्य, सहित दर्जनों गायकों का जमावड़ा लगने वाला है। आज के कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।
शोभायात्रा में रघुपति यादव ने शिव मंदिर निर्माण कराने में अहम भूमिका निभाने वाले अरज कुमार सिंह व सुरज सिंह को को विशेष रूप से बधाई और धन्यवाद दिया साथ ही उन्होंने इसके लिए जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर भगवान शिव का मंदिर का निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया समाज का सहयोग लेकर उसके प्रति भी आभार प्रकट किया।श्री यादव ने कहा की आज के वर्तमान हालात में हर व्यक्ति लोभ लालच वह बुरे कार्यों में अधिक संलिप्त रहता है वही यह दोनों भाई शिव मंदिर निर्माण में भरपूर योगदान दे कर शिव की भक्ति आराधना ,साधना और समाज कल्याण हेतु ईश्वर के प्रति लोगों के दिल में अलख जगाया है जो गांव समाज क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। वही अरज कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी के सहयोग से शिव मंदिर का निर्माण कराएं हैं ताकि अमन चैन शांति बहाल हो सके और ईश्वर का अलख सभी लोग अपने दिल में हमेशा जगा सके।
भगवान शिव सभी का कल्याण करते हैं साथ ही 3 तारीख को जागरण कार्यक्रम में और भंडारा में सभी लोगों को शामिल होने के लिए हृदय से आमंत्रित भी किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पिरौटा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव, उपेंद्र सिंह, सुरज सिंह,अरज सिह,पीयूष सिंह, गायक हरिओम यादव, गोलू सिंह, महेश सिंह, विनय सिंह, राजेश सिंह, सर्व देव सिंह, विजय सिंह, मुनेश सिंह, हरेंद्र चौधरी, संजय पांडे, बंटी पांडे, सागर सिंह, ललन सिंह, शिव शंकर सिंह, मुन्ना सिंह, हरदेव प्रसाद, सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

