RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह कॉलेज में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026” का आयोजन किया गया।

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

अलग-अलग सेक्टर की 17 बड़ी कंपनियों ने भाग लिया और जिले के युवाओं को उनके हुनर/योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )11 फरवरी। मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, रॉची के तत्वाधान में रोजगार मेला-2026″ का आयोजन किया गया।उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह मो० इमरान फारूकी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। रोजगार मेला में भारी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों ने भाग लिया। जिसमें से UTKARSH SMALL FINANCE BANK, Ranchi, BIRSA SUPER SECURITY SOLUTION PVT LTD, Giridih, BHARAT FINANCIAL INCLUSION LTD, Giridih, Ranchi, JANLAN AUTOLINK PVT LTD, (SHAURYA HONDA), Giridih, LINQUEST GLOBAL CONSULTING PVT LTD, Kolkata, YUVA SHAKTI FOUNDATION, Noida, Uttar Pardesh, द्वारा कुल- 67 अभ्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित करते हुए ऑफर लेटर प्रदान किया गया एवं अन्य 11 नियोजकों द्वारा कुल- 199 अभ्यार्थियों को Short Lasted किया गया है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने कहा कि गिरिडीह जिले के युवाओं को बेहतर से बेहतर रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जिले में बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा जिले के युवाओं को चिन्हित कर रोजगार मुहैया कराया जा सके। जिससे कि उनका भविष्य बेहतर हो सके। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनको रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। रोजगार सृजन मेले से सैकड़ों युवक – युवतियां अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटेंगें। लेकिन,वैसे अभ्यर्थी जिनका किसी कारण चयन नहीं हो सका,वह निराश नहीं होंगे। पुनः रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा युवाओं/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को प्रयासरत है। जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता है ताकि जिले के हुनरमंद युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा सके।
मो० इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह के मार्गदर्शन में “रोजगार मेला 2026” का सफल आयोजन किया गया। आयोजित रोजगार मेला 2026 के स्थानीय युवक/युवतियों के द्वारा विशेष रुची दिखाई गई। जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह ने बताया कि बेरोजगारों के हित में भविष्य में भी रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

बक्सर:नही हुई जहरीली शराब से मौत: बक्सर पुलिस

rktvnews

मोबाइल वेटनरी इकाइयों का लोकार्पण,पशुधन को मिलेगी त्वरित उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाएं।

rktvnews

अनुमानित आधार पर कर का भुगतान करने वाले सभी अप्रवासियों को न्‍यूनतम वैकल्पिक कर से छूट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 जून 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: ट्रेन से गिर अधेड़ की मौत।

rktvnews

Leave a Comment