
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई। गुरूवार को भगरसना उत्क्रमित मध्य विद्यालय धमार में यूथ फॉर सेवा के द्वारा पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूथ फॉर सेवा की एडवाइजरी बोर्ड मेंबर सारिका सिंह ने कहा कि इस मानसून में यूथ फॉर सेवा द्वारा वृहद पैमाने पर अलग-अलग स्थान पर छायादार और फलदार हजारों पौधे लगाए जाएंगे साथ ही उनका संरक्षण भी किया जाएगा ।
आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से प्रभावित है जिससे हर साल हजारों लोगों की जान जा रही है उसके साथ ही बाढ़ ,सुखाड़, अति दृष्टि ,ओलावृष्टि जैसे प्राकृतिक आपदा का भी सामना करना पड़ रहा है हम सबको पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना होगा
वही यूथ फॉर सेवा के स्टेरिंग टीम मेंबर संतोष कुमार ने कहा कि हमें अपनी भौतिकवादी सुखो के अलावा पर्यावरण के प्रति सजग रहना होगा। हम सबको अपने-अपने स्तर से एक-एक पेड़ लगाना चाहिए ताकि हमारा धरती हरा भरा और सुरक्षित रहे।
इस अवसर पर धमार पंचायत की मुखिया व युथ फॉर सेवा के एडवाइजरी बोर्ड मेंबर श्रीमती सारिका सिंह , विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री दीपक कुमार ओझा , यूथ फॉर सेवा के सदस्य धीरज कुमार, संतोष कुमार विद्यालय शिक्षक अरविंद कुमार सिन्हा, अखंड प्रताप सिंह बालक सर, शिव भीमदास, सोनाधारी सर,वंदना मैम विंदा मैम आदि आदि लोग उपस्थित रहे।

