विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी आयोजित।
नई शिक्षा नीति से छात्रों का बहुआयामी व्यक्तित्व निखरेगा : प्रो नरेंद्र
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में जैन कॉलेज इकाई द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कु. चतुर्वेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. शैलेन्द्र कु. चतुर्वेदी,प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह,नगर उपाअध्यक्ष डॉ. संजय चौबे,प्रांत सह मंत्री राज पांडे, छोटु सिंह,शौर्य पाठक,रितिका राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद और माँ शारदे के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम का विषय परिवेश प्रांत सह मंत्री राज पांडेय ने करते हुए कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र,समाज एवं छात्र हितों के लिए कार्य करते आ रहा है ।आज उसी संदर्भ में परिषद के 76वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। वही प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति लोगों को बहुआयामी बनाने पर काम कर रही है। वि.वि प्रमुख छोटु सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही बेहतर नागरिक बनाना भी जरूरी है। नई शिक्षा नीति के जरिए हम सभी का यह सपना साकार होगा और एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ेंगे।
वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी देश की उन्नति वहाँ दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही कहा की शिक्षक को पूरे सिस्टम की जानकारी रखनी चाहिए ताकि वह अच्छे ढंग से विद्यार्थियों के समक्ष अपना रोल प्ले कर सके।शिक्षक विद्यार्थी के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें। साथ ही शिक्षकों को सैद्धांतिक व्यवहार के साथ-साथ अपने व्यावहारिक प्रस्तुति पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है।शिक्षक इस बात ध्यान रखें कि क्लास रूम में पाठ्यक्रम को किस डिजाइन में प्रस्तुत किया जाए ताकि विद्यार्थी उसे बेहतर ढंग से समझ सके। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष शौर्य पाठक ने किया। वही कार्यक्रम का संचालन विभाग सयोजक ऋतुराज चौधरी ने किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक अनूप सिंह,नगर मंत्री आदित्य सिंह,राहुल,निखिल राज,चंदन तिवारी ,उमंग कुमार ,राजन कुमार , राहुल राय , अंकिता राज , आदित्य सिंह , निखिल राज , शिवेश उपाध्याय , राहुल कुमार ,धीरज सिंह, रितेश कुमार , धीरज सिंह , विक्रांत ओझा , लवली कुमारी , रोहित नरेश , रोहित राज , सुकृत मिश्रा, अंकित कुमार , प्रमोद कुमार , आदर्श कुमार , रितिका कुमारी , सौरभ शर्मा , चित्रांश दुर्गेश आदि मौजूद रहे।



