RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ में ‘पीएम विश्वकर्मा’ थीम पर एमएसएमई मंत्रालय का मंडप।

नई दिल्ली/06 जनवरी। भारत में आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करने और जश्न मनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 का आयोजन 3 जनवरी से 10 जनवरी, 2024 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जा रहा है। एमएसएमई मंत्रालय का मंडप हॉल संख्या 5 “पीएम विश्वकर्मा” थीम पर आधारित है। इसका उद्घाटन राज्य मंत्री (एमएसएमई) भानु प्रताप सिंह वर्मा ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों ‘विश्वकर्मा’ को समग्र समर्थन प्रदान करती है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले उद्यम कपड़ा, हथकरघा, कढ़ाई कार्य, कस्टम टेलरिंग, हस्तशिल्प, रत्न और आभूषण, चमड़े के जूते, खेल और खिलौने, बांस शिल्प, बेंत की वस्तुएं, फर्नीचर, चीनी मिट्टी और मिट्टी के बर्तन, खाद्य उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन, रासायनिक उत्पाद, यांत्रिक वस्तुएँ, आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
स्टॉल आवंटन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और विविध आर्थिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है और प्रधानमंत्री द्वारा 17.09.2023 को शुरू की गई एमएसएमई मंत्रालय की प्रमुख योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना के साथ भी संरेखित है। इसके अलावा, समावेशन सुनिश्चित करने के लिए, एससी/एसटी, महिलाओं और दिव्यांगों जैसी श्रेणियों को बड़ी संख्या में स्टॉल आवंटित किए गए हैं, जो कुल आवंटन का आधा है। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है।

Related posts

इन्फैंट्री स्कूल महू में आयोजित इन्फेंट्री कमांडरों के सम्मेलन का समापन।

rktvnews

इस गर्मी समर कैंप में सीखे ब्यूटीशियन के गुर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 24

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड में पंचायत भ्रमण कर जनहित से जुड़ी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों को रेल भाड़े में छूट को ले 30 मार्च को होगा धरना प्रदर्शन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:द होली सेवियर चर्च में प्रार्थना,कम्बल वितरण और डा के एन सिन्हा द्वारा निशुल्क जांच आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment