RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)13 सितंबर।आज के जनता दरबार में कान्हाचट्टी प्रखंड के पंचायत चारु ग्राम पेलतौलकला के अनिल सिंह ने उपायुक्त से मिल बताया कि मैं 45% दिव्यांग हूं। मुझे चलने में काफी कठनाई होती है, मैं अति गरीब हूं। मुझे एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए ट्राई साइकिल की अतिआवश्यकता है। मुझे चालित चार्जेबल ट्राईसाइकिल सरकारी नियम के तहत उपलब्ध कराने कि कृपा की जाय। इस पर उपायुक्त ने जिला सामाज कल्याण पदाधिकारी को नियमसंगत लाभान्वित करने का निर्देश दिया। वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन को लेकर मिलने आए वृद्ध महिला ने बताया कि कई माह पूर्व से मुझे पेंशन की राशि नहीं मिल रही है। इसपर उपायुक्त सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी से बात कर समस्याओं के कारण की जानकारी लिया और वृद्ध महिला को भरोसा देते हुए कहा की जो भी समस्याएं हो रही है पेंशन में उसका निष्पादन एक माह के अंदर करते हुए आपका पेंशन की राशि आपके खाते में भेज दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो फोन पर इसकी जानकारी सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को दे सकते है।
उन्होंने अबुआ आवास के क़िस्त की राशि नहीं मिलने से संबंधित शिकायत पर लाभुक को कहा नियमसंगत क़िस्त की राशि का लाभ आपको दिया जाएगा। अगर किन्ही के द्वारा अबुआ आवास के क़िस्त की राशि या फिर अबुआ आवास दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है तो इसके चक्कर में ना पड़े और इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी को करें जिससे योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले लोगों के ऊपर कार्रवाई की जा सके।
उक्त जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा किया गया। उन्होंने एक एक कर जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
उक्त के अलावे जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास, भूमि विवाद, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, से संबंधित समेत अन्य मामला शामिल है।
उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। साथ ही उक्त मौके पर संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बताते चले की मंगलवार और शुक्रवार को 11 बजे से 1 बजे तक उपायुक्त श्री रमेश घोलप द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुन निष्पादन किया जाता है।

Related posts

छोटी उम्र में आवाज, रैप और धुन से दुनिया के सामने पहचान बना रहे हैं रियल तनिष्क।

rktvnews

भोजपुर जिले के मैनपुरा में सात दिवसीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनज़र हुआ सघन वाहन जांच।

rktvnews

मध्यप्रदेश:3 हजार 867 करोड़ रूपये की योजना और निर्माण कार्यों की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखण्ड के पूर्वी गुंडी पंचायत में जन संवाद का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभाग के पदाधिकारीयों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment