RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग की है जरूरत : डॉ के एन सिन्हा

आर भी एस पब्लिक स्कूल में दिया गया शतरंज का प्रशिक्षण।

मुख्य अतिथि के रूप में संघ के अध्यक्ष ए एस एम ओ डॉ के एन सिन्हा हुए शामिल।

शतरंज से बच्चो का होता है मानसिक विकास,बढ़ती है तार्किक शक्ति: डॉ कांति सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।आज 16 जुलाई को चैस इन स्कूल योजना के अंतर्गत भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा स्थानीय आर. भी.एस.पब्लिक स्कूल सनदिया आरा के सभागार में एक दिवसीय शतरंज का प्रशिक्षण दिया गया।
संघ के सचिव डॉ सैफ ने बताया की एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के लगभग 45 से अधिक शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया जिन्हे प्रशिक्षण राष्ट्रीय शतरंज कोच बीरेंद्र कुमार उपाध्याय के द्वारा दिया गया।इस शिविर में शतरंज के खिलाड़ियों को शतरंज के अंतरराष्ट्रीय नियम और ओपनिंग गेम में इंग्लिश ओपनिंग, किंग गंबित औऱ गाएको पियानो गेम के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पे भोजपुर ए एस एम ओ औऱ संघ के अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने कहा की आज की प्रतिस्पर्धा के दौर में वही छात्र सफल होंगे जिनके पास स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग होगा। उन्होंने कहा की खेल आपको भीड़ से अलग करती है।
आर भी एस पब्लिक स्कूल की निदेशिका डॉ कांति सिंह ने कहा कि शतरंज का खेल खेलने से छात्रों के मस्तिष्क का विकास होता है और एकाग्रता आती है। बताया गया की भोजपुर शतरंज संघ के तत्वाधान में विद्यालय में सप्ताह के एक दिन शतरंज का प्रशिक्षण दिया जायेगा ।अगस्त माह में भोजपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में स्कूल में हीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा।
इस अवसर पर आर भी एस पब्लिक स्कूल के एडमिन इंचार्ज डॉ कुमार विजयेश, पी टी आई चन्दन पाण्डेय, शकील अहमद, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अनुसंधान, नवाचार और विस्तार को मजबूती देने के लिए आईसीएआर और एनडीडीबी के बीच रणनीतिक गठबंधन।

rktvnews

19अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज मे अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई के अंतर्गत जरूरत मंदों को कराया गया भोजन।

rktvnews

लघुकथा शोध केंद्र का आनलाइन “पुस्तक पखवाड़ा”।

rktvnews

इंदौर:बार-बार यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के होंगे लायसेंस निरस्त।

rktvnews

दुमका:मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक का किया गया आत्मीय अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment