RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एसबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 2 द्वारा महाविधालय सहित अन्य जगहों पर किए गए पौधारोपण।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई ।आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 एस.बी.कॉलेज द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत एक पेड़ में मां के नाम अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्या डॉ पूनम कुमारी ने महाविद्यालय परिसर में पौधा लगा कर अभियान की शुरुआत की। महाविद्यालय परिसर में अमरूद एवम नींबू का पौधा लगाया गया।प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम कुमारी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। एस अवसर पर डॉo श्वेता सिंह, मीरा कुमारी, डॉo पंकज सुधांशु, विपिन कुमार एवम अन्य उपस्थित रहे।महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के बाद बमपाली हाईवे के किनारे पौधे लगाए गए। इस अभियान के अंतर्गत100 पौधे लगाए गए। हाईवे पर मुख्यतः यूकेलिप्टस के पौधे लगाए गए। अन्य जगहों पर आम, अमरूद, नीम, नींबू, जामुन आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर खुशी रानी, पवन,सोनू, निशांत, हरिओम ,गुलशन,मेघा,नेहा,मीरा, सुंदरम, अमित, अमन आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रही जिन्होंने अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Related posts

भोजपुर:भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच से होगा भोजपुरिया जनांदोलन का शंखनाद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

B टीम के मुद्दे पर खूब गरजे प्रशांत किशोर, बोले – जन सुराज बिहार के जनता की B टीम है।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह में राष्ट्रव्यापी “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान का विधिवत शुभारंभ किया, कहा स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है।

rktvnews

किसानों को राहत देने के लिए गिरदावरी आगामी 10 दिनों में हो पूर्ण: मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं SSR 2024 के तहत #PROUDOFMYBLO* थीम पर चलाया गया विशेष अभियान!उपायुक्त ने जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ सेल्फी ले किया उनका उत्साहवर्धन।

rktvnews

Leave a Comment