RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत: मणि भूषण श्रीवास्तव

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 दिसंबर। बुधवार को शहर के बंधन टोला स्थित पूर्व प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव के आवास पर कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ अटल बिहारी वाजपेयी और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की जयंती पर भी उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मणि भूषण श्रीवास्तव और संचालन सचिव सचिन सिन्हा ने और धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार श्रीवास्तव ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों ने मदन मोहन मालवीय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंच के जिलाध्यक्ष मणि भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है कि काफी संख्या में कायस्थ समाज एकजुट होकर मंच के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदुत्व का परचम लहराते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना करके दुनिया के सामने अपने व्यक्तित्व का लोहा मनवाया। इनके जीवन वृत्त से प्रेरणा लेने की जरूरत है। वही मंच के जिला सचिव सचिन सिन्हा ने कहा कि हिन्दी आंदोलन के पितामह कहे जाने वाले मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व में देश की आत्मा विराजती थी। हिन्दी और संस्कृति की व्यापक शिक्षा के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हमारी आने वाली पीढ़ी को उनसे सीखने की जरूरत है। अधिवक्ता डी राजन ने कहा कि आज कायस्थों को एकजुट होने की जरूरत है। अपनी विरासत को बचाने की जरूरत है। जनसंख्या को लेकर उन्होंने कहा कि एक आंदोलन खड़ा होना चाहिए ताकि हमारी वास्तविक संख्या समाज के सामने आ सकें। वही मुख्य अतिथि डॉ केएन सिन्हा, मिर्जापुर से आए बिपिन श्रीवास्तव, योग प्रशिक्षक विश्वरूपम श्रीवास्तव आदि ने यह मोहन मालवीय को अद्भुत प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके दृढ इच्छाशक्ति का परिणाम है कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय आज देश और दुनिया के सामने शान से अपना ध्वज लहरा रहा है। इस अवसर पर मंच से जिलाध्यक्ष मणि भूषण श्रीवास्तव ने घोषणा किया कि आगामी 12 जनवरी को कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई जाएगी। वही कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के जिला विधीक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में विमलेश श्रीवास्तव उर्फ बुल्गानी को मनोनीत किया गया। मौके पर मंच के उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, डॉ. कुमार निर्मल, पूर्व प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव मनोज श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति संध्या श्रीवास्तव, वंदना सिन्हा, निर्भय नारायण सिन्हा, शैलेश श्रीवास्तव उर्फ राजू, अधिवक्ता रवि कुमार, पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव, कुणाल सिन्हा, राज कुमार, अधिवक्ता डी राजन, अभय कुमार श्रीवास्तव, आनंद मोहन सिन्हा, धीरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, राजेंद्र कुमार सिन्हा, रोहित सिन्हा, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, वीरकेश्वर सिन्हा, श्याम नंदन श्रीवास्तव, कुमार निर्मल, राहुल श्रीवास्तव, पुतुल देवी, शशि कांत प्रसाद सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, मीरा सिन्हा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, ददन प्रसाद श्रीवास्तव, रजनीकांत प्रसाद सिन्हा, सुबोध प्रसाद सिन्हा सैकड़ों की संख्या में कायस्थ मौजूद थे।

Related posts

रामगढ़: गुमशुदा मूकबधिर बालक को परिजनों को किया गया सुपुर्द।

rktvnews

जिला पदाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण के संयुक्त नेतृत्व में देर रात्रि से सुबह तक अवैध बालू के खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध छापामारी अभियान के क्रम में सघन कार्रवाई।

rktvnews

शासन सचिव ने की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा- टीचर्स की लीडरशिप एवं स्पोकन इंग्लिश ट्रेनिंग शुरू

rktvnews

विध्वंसकारी है दुःख!

rktvnews

वी-गार्ड ने लॉन्च की एयरविज़ सीरीज़: स्टाइलिश, दमदार और एनर्जी-एफिशिएंट बीएलडीसी पंखों का नया दौर शुरू।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment