RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा नगर रामलीला समिति के कोर कमेटी की बैठक संपन्न।

शारदीय नवरात्र के मौके पर आयोजित होने वाले 18 दिवसीय रामलीला की तैयारी पर हुई चर्चा।

संभावना आवासीय उवि परिसर में अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक।

पूर्व अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी संरक्षक मंडल में शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जुलाई।शहर के शुभ नारायण नगर स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में रविवार की शाम आरा नगर रामलीला समिति की कोर कमेटी के सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर रामलीला समिति अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह तथा संचालन सचिव शंभू नाथ प्रसाद ने किया। बैठक में आगामी अक्टूबर माह में शारदीय नवरात्र के मौके आयोजित होने वाले 18 दिवसीय रामलीला की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नगर रामलीला समिति के पदाधिकारी व सदस्य को वार्षिक सहयोग राशि देने, वृंदावन की रामलीला मंडली से बात करने, रावण का पुतला निर्माण करने, शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नगर रामलीला समिति का पोस्टर- बैनर लगाने, रामलीला के आयोजन के लिए दान/सहयोग राशि एकत्रित करने आदि पर चर्चा हुई। इस दौरान नगर रामलीला समिति के आयोजन में सहयोग के लिए सभी वार्ड पार्षदों से बैठक कर चर्चा करने तथा पूर्व अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन को संरक्षण मंडल में शामिल करने की सहमति बनी। बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, संरक्षक मंडल के मेजर राणा प्रताप सिंह, डॉ कुमार द्विजेंद्र किरण, रामकुमार सिंह, अवधेश पाण्डेय मिडिया प्रभारी कृष्ण कुमार तथा विष्णु शंकर मौजूद रहे।

Related posts

पटना में बंधु की पाठशाला ‘साहित्य महाकुंभ’ एवं ‘बिहार गौरव सम्मान’ का आयोजन।

rktvnews

झारखण्ड में ट्राइबल डिजीटल एटलस बनाने की तैयारी शुरू!आजीविका के विभिन्न माध्यमों और स्वास्थ्य सुविधाओं से आच्छादित करने की तैयारी।

rktvnews

भारतीय नौसेना के पोत 08-11 अगस्त, 2023 तक दुबई के रशीद बंदरगाह के दौरे पर।

rktvnews

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति के उद्देश्यों को तिलांजलि देकर क्राति के समय के साथी देश की प्रगति और सम्मान मे बाधक बन रहें है कांग्रेस की गोद में बेशर्मी से बैठ दलितों, पिछड़ों के साथ अन्याय कर रहे : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment