RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरजेडी की होगी जीत! तेजस्वी प्रसाद यादव बनेंगे मुख्यमंत्री :पूर्व एमएलसी लाल दास राय

पूर्व विधान पार्षद राजद प्रांतीय उपाध्यक्ष लाल दास राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई। अगले साल बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है। सभी पार्टियों अपने-अपने हिसाब से जीत का आंकड़ा,सीटों की स्थिति और जातीय समीकरण में अपना अपना जुगाड़ फीट करने में लगी हुई है की येन केन प्रकारेण बिहार में सत्ता पर काबिज हो सके।इस संबंध में सीटों का गणित जोड़ घटाव के हिसाब से लगाया जा रहा है।मजबूत पार्टियों में भाजपा आरजेडी और जदयू है या इसको गठबंधन के रूप में ले तो राजग महागठबंधन,और इंडिया गठबंधन में लगभग पूरी पार्टीया समाहित है।
इस संबंध में भोजपुर के समाज सेवी,पूर्व एमएलसी, प्रमुख व्यवसाई,कई संगठनों के बड़े अधिकारी में एक बडा नाम है लाल दास राय का। ये एक सुलझे राजनेता के रूप में भी जाने जाते हैं ,वर्तमान में यह राजद के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी हैं।बिहार विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आरजेडी की स्थिति पर इन्होंने अपने व्यक्तिगत विचार को साझा करते हुए बताया की अगर राजद और जदयू मिलकर चुनाव लड़े तो निश्चित रूप में तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और नीतीश की सरकार बनेगी। अगर दोनों पार्टियों अलग-अलग लड़ेंगी तो राष्ट्रीय जनता दल अभी भी सबसे ज्यादा है और आगे भी सदन में सबसे ज्यादा सदस्य लेकर आएगी और भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि हर बार नीतीश कुमार सदस्यों की संख्या कम रहने के बाद भी मुख्यमंत्री कैसे बनते हैं, पर इन्होंने बताया कि भाजपा और आरजेडी दोनों पार्टियों सत्ता पर काबिज होना चाहती हैं लेकिन स्पष्ट जनादेश नहीं रहने के कारण भाजपा को मजबूरी में इन्हें मुख्यमंत्री बनाना पड़ता है। इसी प्रकार आरजेडी भी सत्ता पर काबिज होने के लिए नीतीश कुमार से हाथ मिलाती है और वैसी स्थिति में मुख्यमंत्री बनाना मजबूरी हो जाती है। स्थितियां ऐसी बन जाती है कि मुख्यमंत्री पद उन्हें देना पड़ता है। लाल दास राय ने बताया की 2025 के चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेंगी और तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। आसन्न लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन के रुझान और परिणाम इस ओर इशारा कर रहे हैं। बिहार में मतदाताओं का हौसला और मूड भी आरजेडीके के पक्ष में है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।

rktvnews

पटना:महिलाओं को दस-दस हजार रूपये देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को मिले 20 हजार करोड़ रूपये।

rktvnews

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

rktvnews

सात दिवसीय डिजिटल टूल्स इन टीचिंग एंड लर्निंग प्रोग्राम का हुआ समापन!डिजिटल उपकरण के बारे में जानना और चलाना समय की मांग है:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

वैशाली:जनसेवाओं में लापरवाही, अनियमितता एवं भ्रष्ट आचरण किसी भी स्तिथि में नहीं किया जायेगा बर्दाश्त : जिलाधिकारी

rktvnews

अनुमंडल अस्पताल सोनपुर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment