RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:करोड़ों मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने वाले चुनाव आयोग का “मतदाता अधिकार दिवस” महज ढकोसला: माले

भाकपा-माले ने आरा में निकाला मताधिकार रक्षा मार्च।

चुनाव आयोग वोट चोरी लूट कर भाजपा को जिताने का जश्न मना रहा है:माले

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जनवरी।भाकपा-माले ने 77 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत मताधिकार दिवस पर आरा में मताधिकार रक्षा मार्च निकाला!यह मार्च भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया!मताधिकार रक्षा मार्च के दौरान लोगों ने मताधिकार पर हमला बंद करो,लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करो,मताधिकार रक्षा दिवस ज़िंदाबाद,भाजपा सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगा रहे थे!सभा से पहले सभी लोगों ने भारतीय संविधान का प्रस्तावना का सामुहिक पाठ किया गया व इसकी रक्षा के लिए संकल्प लिया गया!
सभा‌ को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि करोड़ों मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने वाला चुनाव आयोग “मतदाता अधिकार दिवस”मना रहा है यह महज़ ढकोसला है!संविधान से खुला खिलवाड़ है!आगे माले नेताओं ने कहा कि बिहार में 65 लाख सहित 12 राज्यों में चल रहे SIR के जरिये 7 करोड़ लोगों का मतदाता अधिकार छीनने वाला चुनाव आयोग मतदाता अधिकार दिवस मनाकर अपने हाथ से अपना पीठ थपथपा रही है!
आगे माले नेताओं ने कहा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार पर अभूतपूर्व हमला किया जा रहा है!चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR के नाम पर देशभर में करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं,जिनमें बड़ी संख्या में गरीब, प्रवासी मज़दूर,नौजवान,महिलाएँ,दलित व अल्पसंख्यक शामिल हैं!जबकि वोट देने का अधिकार कोई एहसान नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार है!SIR जैसी प्रक्रियाएँ लोकतांत्रिक भागीदारी को सीमित करने का औज़ार बनती जा रही हैं!भाकपा-माले लोकतंत्र और संविधान व मताधिकार की रक्षा दिवस के रूप में मनाते हुए लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा की लड़ाई तेज़ करने का किया आह्वान!
मताधिकार रक्षा मार्च में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय,मुफ्फसिल प्रखंड सचिव विजय ओझा,नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,शाहपुर प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह,जिला कमेटी सदस्य रामानुज जी,अजय गांधी,अमित कुमार बंटी,विकास कुमार,संतविलास राम,बब्लू गुप्ता,सत्यदेव कुमार,जयशंकर प्रसाद,धनंजय कुमार सिंह,उत्तम पासवान,साहिल अरोरा,अनुप कुमार,राजा कुमार,चंदन दास,विराट कुमार,अंकित कुमार,सन्नी देओल पासवान,रामाशंकर प्रसाद,दीपक कुमार,अहमद अली,रितेश कुमार, बिरजू कुशवाहा,मु०राजू आदि कई लोग शामिल थे!
सभा का संचालन भाकपा-माले नगर कमेटी सदस्य रौशन कुशवाहा ने किया!

Related posts

भोजपुर में आम तोड़ने के विवाद में ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला।

rktvnews

इंदौर: जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिया गया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) का प्रशिक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने एग्रीस्टैक योजनांतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।

rktvnews

पशुपालन और डेयरी विभाग ने पशुधन और डेयरी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 मनाया।

rktvnews

हनुमानगढ़:कलेक्ट्रेट में गूंजा “वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे”।

rktvnews

महेंद्र मिसिर की रचनाओं का सही मूल्यांकन नहीं हुआ : डॉ दिवाकर पांडे

rktvnews

Leave a Comment