RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:आईक्यूएसी के तत्वावधान में यूजी सेमेस्टर- वन, सत्र -2024- 2028 के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त।30 अगस्त को जगजीवन कॉलेज आरा के माता इंद्राणी देवी सभागार में आईक्यूएसी के तत्वावधान में यूजी सेमेस्टर- वन, सत्र -2024- 2028 के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्राचार्या प्रो आभा सिंह एवं मंच संचालन आईक्यूएसी समन्वयक डॉ असलम परवेज ने किया। इस प्रेरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो (डॉ)आभा सिंह ने सीबीसीएस के तहत 4 वर्षीय स्नातक कोर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस कोर्स के तहत अब छह माह पर ही आंतरिक एवं बाह्य परीक्षाएं होनी है। अतः छात्रों को कक्षाओं में नियमित उपस्थित रहकर विभागीय शिक्षक के संपर्क में कोर्स के प्रति समझ विकसित करना आवश्यक है। आइक्यूएसी समन्वयक डॉ असलम परवेज ने छात्रों को पीपीटी के जरिए कोर्स में क्रेडिट एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की गहरी जानकारी दी। इसके अलावा मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो अजय कुमार एवं हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ अमरेश कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया।अंत में जगजीवन कॉलेज स्टार्टअप सेल के समन्वयक दिवेंदु शेखर सिंह है ने स्टार्टअप आउटरीच प्रोग्राम के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को बताया कि इसके तहत नए विचारों द्वारा नए उत्पादों एवं सेवाओं का विकास कर रोजगार सृजन की असीम संभावनाएं है । इस अवसर पर डॉ सत्येंद्र पांडे, प्रभारी इंचार्ज स्टार्टअप सेल जगजीवन कॉलेज, डॉ शहजाद अख्तर अंसारी, प्रो सिद्धू कुमारी, प्रो चंदन कुमार, डॉ अरशद अली, डॉ गोपाल प्रसाद, डॉ आर बी चौपाल, डॉ एस एन प्रसाद, डॉ सुनील पंडित, डॉ रामेश्वर सिंह के अलावा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:हक़ दो वादा निभाओ के तहत 23 सिम्बर को होगा गरीबों का आरा प्रखण्ड मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन: राजनाथ राम

rktvnews

जयपुर:नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 जनवरी 25

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने यूपीएससी में चयनित जिले के युवाओं से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने आरा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच किया कंबलों का वितरण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment