RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘संकल्प जशपुर’ कार्यक्रम का शुभारंभ।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)15 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को जशपुर जिले के दुलदुला में सामाजिक जागरूकता व्यवहार परिवर्तन के लिए संचालित ”संकल्प जशपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में महिलाओं को जागरूक करने बाल विवाह रोकथाम, टीकाकरण, सिकलसेल, सर्पदंश की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिला प्रशासन और यूनिसेफ के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम के सहयोग से वॉलिंटियर्स द्वारा 160 से अधिक पंचायतों में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनजागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए कार्यक्रम प्रस्तुत कर सिकलसेल एनीमिया, सर्पदंश से सुरक्षा, जच्चा-बच्चा टीकाकरण, स्कूल चलो अभियान, पौधरोपण के अलावा स्वास्थ्य और जलजनित बीमारी की रोकथाम और बचाव के उपाय की जानकारी को प्रदर्शित की जा रही है, ताकि आम जनता इससे सीख ले सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने संकल्प कार्यक्रम अंतर्गत वीडियो, कटआउट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण यूनीसेफ के जिला समन्वयक तेजराम सारथी एवं उनकी टीम, जिला प्रशासन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बिहार के उप मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने दिल्ली में की मुलाकात।

rktvnews

नागपुर में दिव्य कला मेला 2024 का उद्घाटन मेले का आयोजन 12 से 21 जनवरी 2024 तक किया जाएगा।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

सारण:नवजात शिशुओं को एसएनसीयू लाने व वापस घर छोड़ने के लिए उपलब्ध करायी जायेगी नि:शुल्क एंबुलेंस की सुविधा

rktvnews

प्रभावी लोगों के नाम पर धौंस जमाने वाला ठग गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लहरी बाई के प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment