RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्री ने प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया

नई दिल्ली/22 सितंबर।हिंद-प्रशांत में तैनाती मिशन के तहत भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित युद्धपोत आईएनएस सह्याद्री ने 20 से 21 सितंबर 2023 तक रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) और इंडोनेशियाई नौसेना के जहाजों और विमानों के साथ पहले त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।
त्रिपक्षीय अभ्यास ने तीन समुद्री देशों को अपनी साझेदारी को मजबूत करने और एक स्थिर, शांतिपूर्ण और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के लिए अपनी सामूहिक क्षमता में सुधार करने का अवसर प्रदान किया। इस अभ्यास ने भाग लेने वाली नौसेनाओं को एक-दूसरे के अनुभव और विशेषज्ञता से लाभ उठाने का अवसर भी प्रदान किया। चालक दल के प्रशिक्षण और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने के लिए जटिल सामरिक और युद्धाभ्यास, क्रॉस-डेक दौरे और इंटीग्रल हेलीकॉप्टरों की क्रॉस-डेक लैंडिंग आयोजित की गईं।
आईएनएस सह्याद्रि, स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-17 श्रेणी के मल्टीरोल स्टेल्थ फ्रिगेट्स का तीसरा पोत है, जो मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई में निर्मित किया गया है। इसकी कमान कैप्टन राजन कपूर के पास है।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बक्सर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ना महिलाओं के लिए नहीं है सही :डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

उज्जैन:जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण।

rktvnews

भारत संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए करता है काम: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

झारखंड:चतरा:विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment