RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार: उप-मुख्यमंत्री

फ़ॉग्सी नेशनल कॉन्फ़्रेंस का किया शुभारंभ।

RKTVNEWS /भोपाल (मध्यप्रदेश)14 जुलाई ।उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि महिलाएँ परिवार और समाज की आधारशिला हैं। उनका स्वास्थ्य परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिरता के लिए आवश्यक है। महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शनिवार को जहांनुमा पैलेस भोपाल में तीन दिवसीय फेडरेशन ऑफ़ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गैनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ़ इंडिया (फ़ॉग्सी) द्वारा “बेसिक टू एडवांस्ड-वोमेंस हेल्थ मैटर्स” विषय पर आधारित नेशनल कांफ्रेंस का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कॉन्फ़्रेंस में देश-विदेश के लगभग 600 गाईनेकोलॉजिस्ट शामिल हुए।

हमें मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष पर ले जाना है

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हर महिला को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और हमने इस दिशा में कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि निःसंतान दंपति को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार प्रदान करने वाला मध्यप्रदेश अकेला राज्य है। उन्होंने कहा कि निःसंदेह कार्यशाला में विशेषज्ञों के मंथन से महिला स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होंगे। इनका प्रयोग महिला स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार में करें। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष पर ले जाना है।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य क्षेत्र में फ़ॉग्सी शासन को सहयोग देगा

फॉग्सी के अध्यक्ष डॉ. जयदीप टँक ने कहा कि मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर कम करने के प्रयास मे फॉग्सी शासन को पूरा सहयोग प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि फ़ॉग्सी प्रसूति एवं स्त्री रोग के क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य संस्थाओं एवं चिकित्सकों का संगठन है। इसके अंतर्गत 258 सदस्य संस्थायें एवं संपूर्ण भारत में 37 हज़ार सदस्य पंजीकृत है। फ़ॉग्सी महिला स्वास्थ्य के उत्थान एवं बेहतरी हेतु कार्य करती है। कॉन्फ्रेन्स में महिला स्वास्थ्य एवं उपचार हेतु होने वाले नवाचारों पर देश-विदेश के विशेषज्ञों द्वारा अनुभव साझा किए जाएँगे। साथ ही प्रिवेन्टिव गायनी ऑन्कोलोजी (महिलाओं में होने वाले कैंसर) तथा मेटरनल मोर्टिलिटी (मातृ मृत्यु दर) पर विशेष चर्चा की जाएगी। प्रमुख सचिव गृह विभाग संजय दुबे, संचालक आईईसी स्वास्थ्य विभाग डॉ. रचना दुबे, ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. मोनिका सिंह सहित फ़ॉग्सी के अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक और विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Related posts

पटना:औद्योगिक विकास को नई गति: ₹600+ करोड़ के निवेश से 3,300 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय : डॉ. आंबेडकर की जीवनी पर आधारित चित्रकला कार्यशाला के विजेता पुरस्कृत।

rktvnews

सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने वेदवान आर्चरी अकैडमी का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

Leave a Comment