RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने वेदवान आर्चरी अकैडमी का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 अप्रैल।धनौरा टिकरी में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज वेदवान आर्चरी अकैडमी का दौरा किया और वहां प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें सफलता के लिए अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिलाधिकारी ने अकैडमी में उपलब्ध सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। खिलाड़ियों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिलाधिकारी को प्रभावित किया और उनके प्रोत्साहन से उत्साहित नजर आए।
अस्मिता लाल ने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उचित परिश्रम और समर्पण से ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने अकैडमी प्रबंधन को प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक संसाधनों को और बेहतर बनाने पर चर्चा की ।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अमरचंद वर्मा, कोच कुलदीप वेदवान, सुनील पवार एडवोकेट सहित जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, खंड विकास अधिकारी ज्योति वाला जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

22 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया मयूरहंड प्रखंड का निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह “अंतस को घेरे जो सघन कुहासा” का विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल स्कॉलरशिप परीक्षा की तैयारी हेतु कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण के संयुक्त सहयोग से चला स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment