RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश; 24 अप्रैल से 11 मई तक जिलेभर में शिविरों का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)24 अप्रैल।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद के नेतृत्व में 24 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित होने वाले पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ आज चतरा प्रखंड अंतर्गत लेम पंचायत से किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन उपायुक्त श्री आनंद, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा हरिनाथ महतो एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लेम पंचायत पहुंचे, जहां उनकी उपस्थिति में प्राथमिकता आधारित योजनाओं के चयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पेयजल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध आधारभूत संरचना के अनुरूप योजनाओं का चयन किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने पंचायत के विभिन्न पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिलचिलाती धूप में लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर लेम पंचायत के भुइंया टोला पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
रोस्टर के अनुसार कार्यक्रम के प्रथम दिन चतरा प्रखंड के लेम एवं जांगी, गिद्धौर के गिद्धौर, हंटरगंज के जोलडीहा एवं गेरुआ, प्रतापपुर के घोड़दौड़ एवं एघारा, कुंदा के कुंदा, लावालौंग के रिमी, सिमरिया के जीर्वाखुर्द एवं जांगी, इटखोरी के कोनी एवं परसौनी, मयूरहंड के कदगांवां कला, कान्हाचट्टी के बैंगोकला तथा टंडवा के राहम एवं मिश्रौल पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर परिषद, चतरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 01 (नगर परिषद चतरा) एवं वार्ड संख्या 02 (आश्रयगृह डोमसिटवा) में भी शिविर लगाकर आमजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इन शिविरों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा के अधिकारियों की उपस्थिति में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत तथा पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों की पहचान का कार्य किया जा रहा है।
द्वितीय दिवस, 25 अप्रैल को चतरा प्रखंड के गंघरिया एवं ब्रह्मणा, गिद्धौर के बारीसाखी, हंटरगंज के औरु एवं बलुरी, प्रतापपुर के सिजुआ एवं हुंमाजांग, कुंदा के सिकिदाग, लावालौंग के सिलदाग, सिमरिया के डाड़ी एवं जबड़ा, इटखोरी के धूना एवं इटखोरी, मयूरहंड के मयूरहंड, कान्हाचट्टी के कैंडीनगर, पत्थलगड़ा के बरवाडीह तथा टंडवा के गाड़ीलौंग एवं नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं नगर परिषद, चतरा क्षेत्र के वार्ड संख्या 03 एवं 04 (आश्रयगृह डोमसिटवा) में भी शिविर आयोजित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट से किसी भी ग्रामीण को जूझना न पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:निवेश संवर्धन की नई नीतियों के अनुसार औद्योगिक इकाईयों के प्रस्तावों का परीक्षण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और भारत पशुधन पोर्टल पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक/कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन।

rktvnews

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ योगेंद्र प्रसाद को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।

rktvnews

भीम सिंह भवेश के पद्मश्री सम्मान से बढ़ा है बिहार का गौरव: अशोक सिन्हा

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की नगरपालिका चुनाव में प्रतिनियुक्त एफएसटी, एसएसटी एवं वीएसटी टीमों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment