RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:जिला प्रभारी मंत्री ने उम्मेद उद्यान में किया वृक्षारोपण, सभी प्रदेशवासी अधिकाधिक वृक्षारोपण करें – पंचायतीराज मंत्री

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान )14 जुलाई l ‘एक पेड़ मां के नाम’ सघन वृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग के केबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को जोधपुर जिले के उम्मेद उद्यान परिसर में वृक्ष पूजन कर वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने मियावाकी तकनीक पर विकसित वाटिका का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मदन दिलावर ने कहा जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते तापमान से पृथ्वी मां पर जीवन रक्षा के लिए वृक्षों का महत्त्व स्वयंसिद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक वृक्ष लगाने से तापमान में कमी आएगी, वर्षा की मात्रा में वृद्धि होगी, प्राणवायु ऑक्सीजन में वृद्धि होगी।
श्री दिलावर ने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें और पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें।
इस दौरान नगर निगम दक्षिण महापौर सुश्री वनिता सेठ,राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव दिनेश कुमार,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलाकक्ष का 46 वाँ स्थापना दिवस सह महाकवि काशीनाथ पाण्डेय शिखर सम्मान समारोह संपन्न।

rktvnews

मोतीहारी: फाइलेरिया परजीवी की खोज को जिले में होगी नाइट ब्लड सर्वें की शुरुआत।

rktvnews

पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल में कोयला उत्पादन में 7.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

rktvnews

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मैं मुख्यसेवक के रूप में प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित हूँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मड़नपुर में आयोजित होगा अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment