RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:औद्योगिक विकास को नई गति: ₹600+ करोड़ के निवेश से 3,300 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

PCC की बैठक में 30 औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )18 जून।उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा 30 औद्योगिक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनके स्थापना हेतु 26.59 एकड़ भूमि आवंटित की गई।
प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग ₹627.83 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे करीब 3,329 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। यह निवेश बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा।
प्रस्तावित इकाइयों की स्थापना राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों एवं औद्योगिक विकास केंद्रों में की जाएगी, जिनमें औद्योगिक क्षेत्र (IA) सिकंदरपुर, (IGC) मरंगा, औद्योगिक क्षेत्र (IA) डुमरिया, (EPIP) हाजीपुर, MIP बिहटा तथा औद्योगिक क्षेत्र (IA) मुजफ्फरपुर सहित अन्य शामिल हैं।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में निरंतर बढ़ रहा औद्योगिक निवेश राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों तथा निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। बिहार सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए राज्य को देश के अग्रणी औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित एवं समावेशी औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। BIADA के माध्यम से निवेशकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सरल प्रक्रियाओं एवं नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

समिति द्वारा स्वीकृत परियोजनाएं खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स तथा जेनरल मेन्यूफैक्चरिंग जैसे विविध क्षेत्रों से संबंधित हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के औद्योगिक आधार को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

प्रमुख स्वीकृत इकाइयों में Creative Garment’s Pvt Ltd, Milkwell Dairy Pvt Ltd, M/s Cosmozing Foodlabs Pvt Ltd, MVS Packaging Pvt Ltd तथा M/s Nishchay Polyfabs Pvt Ltd सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Related posts

भारत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन, हवाई उड़ान और निर्बाध वैध व्‍यापार की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध: इंडोनेशिया में 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की मीटिंग-प्लस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

गिरिडीह: सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने WorldCup2023 के लीग मैच में पाकिस्तान के विरूद्ध शानदार जीत पर भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर:संगठन हित में महासभा के सभी कार्य विधिवत रूप से संचालित होगें: जिलाअध्यक्ष प्रो एस एन सहाय

rktvnews

पटना:7वें इंटर स्कूल एंड क्लब ताइक्वांडो चैपिंयनशिप 2024 में गोल्ड मेडल से सम्मानित हुये आदित्य प्रकाश।

rktvnews

भोजपुर:एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रेड रिबन रन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment