
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।5 जुलाई को रोटरी क्लब आरा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छोटकी सनदिया ग्राम पंचायत के मुखिया हरेंद्र प्रसाद सिंह के आवास पर रक्तदान शिविर का लगाया गया। जिसमें मुखिया जी की पहल पर 11 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। भारी बारिश के कारण रक्तदान में बाधा आई।
अध्यक्ष रो रामकुमार सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी का एक अति महत्वपूर्ण जन लाभकारी योजना है जिसके लिए सभी सामाजिक संगठन रचनात्मक भूमिका में रहते हैं और रक्तदान के माध्यम से ब्लड बैंक को समृद्ध बनाने का काम करते हैं ।ये जानते हैं की ब्लड बैंक जितना समृद्ध होगा उतने ही जरूरत मंदों की जान बचाई जाएंगी।इसके लिए रोटरी क्लब सक्रियता से लगा है। रेड क्रॉस में 2 जून को 40 यूनिट रक्तदान हुआ है। लगातार प्रयास चल रहा है हैं।
वही हरेंद्र प्रसाद सिंह मुखिया ने बताया कि मैं आज तीसरी बार ग्रामीण लोगों के समक्ष रक्तदान कर बताना चाहता हूं कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती, एक सरल प्रक्रिया द्वारा तुरंत के रक्तदान हो जाता है, रक्त संबंधी पांच प्रकार के रोगों की जांच निशुल्क हो जाता है, इसके साथ-साथ नये रक्त के बनने से नई शक्ति का संचार होता है, हर्ट और ब्रेन संबंधित रोगों में कमी आती है,और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की रक्त कण लगभग 130 दिनों तक ही जीवित रहते हैं। इसलिए इसे दान कर देने से कोई घाटा नहीं है ।शहर की अपेक्षा अभी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों भ्रांतियां है जिसे दूर करना आवश्यक है।रक्तदान जागरूकता बढ़ाने के लिए यह आयोजन मैं खुद अपने पंचायत में और अपने आवास पर कराया है ताकि लोगों को देखने सुनने समझने का मौका मिलेगा।मुखिया जी ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा 1965 का बना हुआ एक बड़ा हौल और बारंडा है जो बिल्कुल सुरक्षित और जिसमें बच्चे आज भी पढ़ते हैं।
क्लब की ओर से अध्यक्ष रामकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद, सदस्य अवधेश पांडेय, रेड क्रॉस की ओर से ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंन्हा और ब्लड बैंक के वरीय टेक्नीशियन धर्मेंद्र पांडेय ,मनोज कुमार साह ,,ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
रक्त दान करने वालों में हरेंद्र प्रसाद यादव ,सनी कुमार, सुमंत कुमार ,अभिमन्यु कुमार, पंडित ,अजीत कुमार साह,ब्रजेश कुमार, अभिमन्यु तिवारी ,पप्पू कुमार यादव, नवीन कुमार आदि रहे।

