RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:महिला लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, प्रदेशभर से रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की महिला लाभार्थी पहुंची मुख्यमंत्री निवास।

जयपुर/राजस्थान 29 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर शुक्रवार को ‘रसोई गैस सिलेेंडर सब्सिडी योजना’ की लाभार्थी महिलाएं मिलने पहुंचीं। महिला लाभार्थियों ने 450 रूपये में गैस सिलेेंडर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। भजनलाल शर्मा ने सभी महिला लाभार्थी से संवाद कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
उल्लेखनीय है कि रसोई गैस सिलेेंडर सब्सिडी योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं चयनित बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 1 जनवरी 2024 से रसोई गैस सिलेेंडर 450 रूपये में मिल सकेगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से निजात मिलेगी एवं उनके परिवार को आर्थिक सम्बल भी मिलेगा।

महिला लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षासूत्

इस दौरान रसोई गैस सिलेेंडर सब्सिडी योजना की महिला लाभार्थी चूरू निवासी सरला कंवर ने कहा कि उनका कोई भाई नहीं है तो अब मुख्यमंत्री ही उनके भाई हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने सरला कंवर से रक्षा सूत्र बंधवाकर अभिवादन स्वीकार किया।

Related posts

भोजपुर: दीपंकर भट्टाचार्य 18 को अगिआंव में,अजीमाबाद से चरपोखरी तक करेंगे जनसंवाद यात्रा।

rktvnews

16 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

देशरत्न कॉन्क्लेव में लगेगा सितारों का जमावड़ाराजधानी के बापू सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम : मनीष सिन्हा

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने किया कुरवा स्थित सृष्टि पार्क का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्रील प्रभुपाद जी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment