RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नई आशा ने इंटरशिप करने वाले विद्यार्थियों को किया प्रमाण पत्र वितरित।

विषयगत अध्ययन के दरम्यान लिए गए अनुभव रोचक और स्मरणीय: डा साधना रावत

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।सामाजिक संस्था नई आशा के तहत इंटर्नशिप कर रहे विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को संस्था के मदन जी का हाता स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर क्षत्रीय स्कूल के पूर्व प्राचार्य डॉ योगेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए,जो परिवार, समाज और राष्ट्र सबके लिए उपयोगी हो।
वरीय पत्रकार कंचन किशोर ने कहा कि आप लोग सौभाग्यशाली हैं जो इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दरम्यान समाज सेवा के विभिन्न इकाईयों से अवगत होने का अवसर मिला।समय तथा साधन की उपलब्धता में साधनहीन टोलो के लोगों को मदद होना चाहिए।
मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डाॅ साधना रावत ने इंटर्नशिप करने आये विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अपने विषयगत अध्ययन के अतिरिक्त इंटर्नशिप के दरम्यान लिए गए अनुभव काफी रोचक और उपयोगी होते हैं। राज्य के बाहर रह रहे छात्र-छात्राओ को साधनहीनता में जीने वालों की जिंदगी नजदीक से देखने का अवसर मिला। स्वागत करते हुए संस्था के संरक्षक डाॅ भीम सिंह भवेश ने बताया कि इस समर वेकेशन में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, मनिपाल एवं चंडीगढ़ विवि सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के करीब 60 विद्यार्थी नई आशा के तहत इंटर्नशिप कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों द्वारा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन के साथ टोलों का सर्वे एवं ब्लड डोनेशन कैंप में भी भाग लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन कुन्दन कुमार ने किया।

Related posts

भोजपुर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के द्वारा गया02 स्नातक और शिक्षक प्रत्याशी के समर्थन में सभा आयोजित।

rktvnews

इन्साकॉग की नियमित निगरानी के हिस्से के तहत केरल में कोविड-19 के एक सब-वेरिएंट जेएन.1 का एक मामला पाया गया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर मेला परिसर का किया निरीक्षण।

rktvnews

अर्पणा देवी: आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक यात्रा।

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी द्वारा विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने एवं स्पष्टीकरण की प्रतिउत्तर नहीं देने को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया कार्यमुक्त।

rktvnews

विभिन्न नवीन पद्धतियों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में आयुर्वेद के योगदान की संभावना।

rktvnews

Leave a Comment