RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का टीसीएस से करार।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)20 जनवरी।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आपदाओं से होनेवाले नुकसान को कम करने की दिशा में निरंतर सचेष्ट है। प्राधिकरण की ओर से संचालित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों व गतिविधियों में आधुनिकतम तकनीकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी लब्धप्रतिष्ठित सेवा व परामर्शदातृ संस्था टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) के साथ आज 20 जनवरी को राजधानी पटना में सरदार पटेल भवन स्थित प्राधिकरण कार्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किया गया। एम.ओ.यू. पर टी.सी.एस. की ओर से इसके नेशनल हेड (सेल्स एंड रिलेशनशिप, स्टेट गवर्नमेंट बिजनेस) चांद के. रैना और प्राधिकरण की ओर से सचिव मो. वारिस खान, भा.प्र.से. ने दस्तखत किए। करारनामे का हस्तांतरण प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. उदय कांत एवं सदस्य पारस नाथ राय, सदस्य नरेन्द्र कुमार सिंह और सदस्य प्रकाश कुमार की सादर उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राधिकरण के विशेष सचिव आशुतोष सिंह और सलाहकार (तकनीक) डा. बी.के. सहाय के साथ टी.सी.एस. के वरीय अधिकारी कार्तिवेल पेरूमल, सुमंत कुमार सिंह और विजय प्रताप भी मौजूद थे।
आपदा प्रबंधन के बदले परिदृश्य में भूकंपरोधी भवनों के निर्माण को बढ़ावा देने एवं पूर्व में निर्मित मकानों की रेट्रोफिटिंग कर उन्हें भूकंपरोधी बनाने की दिशा में प्राधिकरण कार्य कर रहा है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में भूकंप सुरक्षा क्लिनिक सह परामर्श केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर इन केंद्रों को मल्टी डिजास्टर सेफ्टी क्लिनिक के रूप में अपग्रेड किया जाना है। इसके लिए आधुनिकतम तकनीकों, यथा – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.), आग्यूमेंटेड रियलिटी (ए.आर.), वर्चुअल रियलिटी (वी.आर.) और मशीन लर्निंग (एम.एल.) आदि का सहारा लिया जाएगा। करारनामे के तहत टी.सी.एस. की दक्ष टीम इस कार्य को अंजाम देगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डा. उदय कांत ने कहा कि आधुनिक समय में प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूकता और पूर्व तैयारी आवश्यक है। जब हमारे आसपास भूकंप या अगलगी जैसी घटनाएँ होती हैं, तो सही दिशा-निर्देश मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए, जब भूकंप आता है, तो हमें घबराने के बजाय स्थिर रहकर सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए। वर्चुअल रियलिटी तकनीक का उपयोग करके हम आपदाओं से निपटने की तैयारी कर सकते हैं। आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर, उपग्रहों से निगरानी कर हम प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व चेतावनी प्राप्त कर सकते हैं। गांवों में पर्यावरण के अनुकूल वृक्षारोपण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। यह सभी उपाय हमारी सुरक्षा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक हैं।
गौरतलब है कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन एवं क्रियान्वयन कर रहा है। इस संदर्भ में विभिन्न आपदाओं के परिप्रेक्ष्य में पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्द्धन संबंधी कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है। आपदाओं के प्रति जनजागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार का सहारा लिया जाता है।

Related posts

महेन्द्र मिसिर के काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण!भोजपुरी साहित्य की समृद्ध परम्परा के प्रतिनिधि हैँ महेन्दर मिसिर : कुलपति

rktvnews

गढ़वा: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा एवं नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

गेहूं में 60% क्षेत्र को जलवायु अनुकूलित किस्‍मों से आच्‍छादित करने का लक्ष्‍य।

rktvnews

चतरा:जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने प्रतापपुर प्रखण्ड के बूथ संख्या-243 एवं 244 पहुंच मतदाओं को किया जागरूक।

rktvnews

मणिपुर चीरहरण कांड सरकार तथा भारतीय समाज के लिए शर्मनाक घटना।

rktvnews

भोजपुर:काले हनुमान मंदिर आरा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment