
RKTV NEWS/ आरा ( भोजपुर)29 सितंबर।आज संगीत नाट्य एकेडमी, नई दिल्ली, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से ” विकास भी, विरासत भी स्वच्छता एक कहानी ” नाट्य की मंचीय प्रस्तुति आरा स्थानीय विद्यालय भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय, बाबु बाजार, आरा के प्रांगण में की गई।
मंचन में कलाकारों में अनिल सिंह, अम्बुज कुमार, कमलेश पासवान संजयनाथ पाल, भरत आर्य, नरेन्द्र कुमार, सारिका – पाठक, निशा कुमारी, उत्तम मिश्रा, कुणाल कुमार राजेश कुमार थे। कलाकारों ने उच्च स्तरीय प्रस्तुति की; कन्या विद्यालय की प्राचार्या कुन्दन कुमारी ने कहा कि हमारे आत्मा को स्वस्थ और स्वच्छ हमारे संस्कार और संस्कृति के साथ पुरानी विरासत को साथ लेकर चलने में ही देश की तरक्की निहित है।
हमारी देश की संस्कृति के सभी लोग कायल है। हमारा देश विश्व गुरु सा सम्मान प्राप्त करने के करीब है। आज कई पाश्चात्य संस्कृति वाले देश भी हमारी संस्कृति और संस्कार के आगे नतमस्तक है।
