RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:“म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम के तहत कन्या के जन्म पर कुआं पूजन!उपहार व बधाई पत्र किया भेंट।

नारनौल/हरियाणा 05 दिसंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कम लिंगानुपात वाले गांवों में चलाए जा रहे “म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम के तहत गतिदिवस भांखरी में कन्या के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार ने बेटी की माता को बाथ किट, ड्रेस, खिलौना व बधाई कार्ड भेंट किया।
एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लिंगानुपात के स्तर को बढ़ाने के लिए माताओं को लड़कियों के जन्म के प्रति प्रोत्साहित करना है। हरियाणा सरकार लड़कियों के लिए जन्म से लेकर शादी तक उनको सहायता मुहैया करवाने के लिए अनेक योजनाएं चला रखी हैं। बेटी के माता-पिता को इन योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए।
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव भी कुआं पूजन समारोह में शामिल होकर रंजू देवी पत्नी राकेश कुमार को उनकी दूसरी पुत्री चाहत के जन्म की बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर वाह फाउंडेशन की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व प्रधान शिवकुमार महता, बीडीपीओ रेनू लता, सीडीपीओ सरला यादव, सुपरवाइजर सुमन लता व वर्षा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा गांव की 150 से अधिक महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

01 जुलाई 23 को होगा चिकित्सक सम्मान समारोह।

rktvnews

चतरा: 08 प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रामोत्सव- 2024:’तुलसी मंच’ पर देश-विदेश की रामलीलाओं के जरिए आध्यात्मिक ऊर्जा का होगा संचार

rktvnews

कलियुग में भजन का कई गुणा फल बढ़ जाता है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा पर्चा वितरण कर मोदी सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment