RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जैन कॉलेज को लूट का अड्डा नहीं बनने देंगे, प्राचार्य की मनमानी नहीं चलेगी : आइसा

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )29 सितंबर।जैन कॉलेज, आरा में कैंपस में जलजमाव, पुराने एवं जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने की मांग को लेकर छात्र संगठन आइसा द्वारा एकदिवसीय तालाबंदी किया गया। इस दौरान कॉलेज के मुख्य द्वार पर करीब चार घंटे तक तालाबंदी रही। तालाबंदी के बाद मुख्य द्वार पर सभा आयोजित की गई।
सभा का संचालन जैन कॉलेज इकाई की अध्यक्ष नीतू कुमारी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैन कॉलेज में छात्रों को लगातार मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। कैंपस में जलजमाव के कारण विद्यार्थियों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। पुराने भवनों की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन कॉलेज प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। छात्राओं के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है। विश्वविद्यालय के आदेश के बाद भी कल्पना चावला महिला छात्रावास में रात्रि गार्ड की नियुक्ति नहीं किया गया है आइसा छात्रों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सभा को संबोधित करते हुए जैन कॉलेज इकाई के सचिव चंदन दास ने कहा कि जैन कॉलेज में छात्रों से विभिन्न मदों में शुल्क लिया जाता है, लेकिन उसके अनुरूप बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कॉलेज परिसर में जलजमाव की समस्या हर वर्ष छात्रों के सामने खड़ी हो जाती है। पुराने भवनों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के बजाय उन्हें उपेक्षित छोड़ दिया गया है। शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। छात्रों की समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रशासन को गंभीर और जवाबदेह होना होगा। कॉलेज को छात्रों के हित में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए। प्रशासनिक मनमानी और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। कॉलेज में विकास एवं रखरखाव के नाम पर होने वाले खर्च का पारदर्शी हिसाब छात्रों के सामने रखा जाना चाहिए। आइसा कॉलेज को लूट और मनमानी का केंद्र नहीं बनने देगा।
सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को छात्रों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र होना चाहिए, लेकिन जैन कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति कॉलेज प्रशासन और सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों से लगातार शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें उपेक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के निजीकरण और व्यवसायीकरण के दौर में कॉलेजों को छात्रों के अधिकारों और सार्वजनिक शिक्षा की रक्षा के लिए जवाबदेह बनाना जरूरी है। कॉलेज प्रशासन को छात्रों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करनी चाहिए। छात्रों की समस्याओं को दबाने के बजाय प्रशासन को संवाद के जरिए समाधान निकालना चाहिए। आइसा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और बेहतर शिक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करेगा।
आइसा ने कॉलेज प्रशासन से कैंपस से जलजमाव की स्थायी समस्या दूर करने, पुराने भवनों का जीर्णोद्धार कराने, साफ-सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने की मांग की।
आइसा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रमुख मांगें

1. कॉलेज कैंपस में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

2. कॉलेज के सभी जर्जर भवनों का तत्काल जीर्णोद्धार कराया जाए।

3. कैंपस में स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित किया जाए।

4. छात्र-छात्राओं के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं बहाल की जाएं।

5. पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई एवं छात्र-छात्राओं के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

6. कॉलेज परिसर में नियमित रख-रखाव एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

7. छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित संवाद एवं शिकायत निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

8. कल्पना चावला महिला छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दो अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए तथा नाइट गार्ड की अविलंब बहाली कर उसकी नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।

9. कल्पना चावला महिला छात्रावास में स्वतंत्र सफाईकर्मी की व्यवस्था की जाए तथा सप्ताह में कम-से-कम तीन दिन वॉशरूम एवं शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

10. राज्यपाल के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज में उपस्थिति व्यवस्था को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाए।

11. स्नातक सत्र 2023–27, 2024–28 एवं 2025–29 की आंतरिक परीक्षाओं में उपस्थित होने के बावजूद जिन छात्र-छात्राओं को विभागाध्यक्ष द्वारा शून्य अंक दिए गए हैं और इसके कारण उनके परिणाम प्रभावित हुए हैं, पूरे मामले की जांच कर दोषी विभागाध्यक्षों पर कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित छात्र-छात्राओं के परिणाम में आवश्यक सुधार की गारंटी की जाए।

12. कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के चार माह से बकाया वेतन/मानदेय का अविलंब भुगतान किया जाए।

13. कॉलेज में पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए पानी की एक और टंकी लगाई जाए, ताकि सभी छात्रों को पर्याप्त शुद्ध पेयजल मिल सके।

14. कॉलेज गेट के बाहर दीवार पर बैठकर कुछ असामाजिक तत्व छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं, इसलिए वहां बैठने पर तुरंत रोक लगाई जाए और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

15. कॉलेज के बाहरी गेट पर जलजमाव के कारण छात्रों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है, इसलिए वहां तुरंत जल निकासी का काम कराया जाए।

16. प्राचार्य कक्ष से लेकर रसायन विज्ञान विभाग एवं उर्दू विभाग से न्यू भवन तक जाने की रास्ता कोई ईट सोलिंग, पीसीसी कर रास्ता बनाई जाए।

17. पुस्तकालय में नई प्रकाशन की पुस्तके मंगाई जाए l

18. महिला कॉमन रूम को ठीक करे एवं उसने लिए न्यू भवन बनाने को गारंटी करे l

कार्यक्रम में जिला सचिव जयशंकर प्रसाद, रौशन कुशवाहा, साहिल अरोड़ा,सुमित, सागर, गौतम यादव,विराट,गौतम महिला नेत्री वर्षा कुमारी , मुस्कान ,प्रज्ञा,सुप्रिया, आइसा गोलू, RYA नेता अखिलेश,विवेक यादव,सहित दर्जनों आइसा कार्यकर्ता व सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे l

Related posts

राज्यमंत्री का आह्वान: बागपत ट्रेड शो में अवश्य आए, स्वदेशी को गर्व से अपनाए!

rktvnews

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनी।

rktvnews

कैबिनेट ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और इक्वाडोर के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी।

rktvnews

भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित किया जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे किराया में छूट को ले चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार।

rktvnews

निजी विद्यालयों के शोषणों की शिकायतों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार,12 के खिलाफ कारण बताओ नोटिस किया जारी ।

rktvnews

Leave a Comment