RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:’प्रधानमंत्री साहित्यकार गौरव सम्मान’ से विभूषित हुए बिहार के ६३ हिन्दी-सेवी।

मंत्री ने कहा- “२०४७ तक भारत विश्व की महाशक्ति होगा, पुनः प्राप्त होगा ‘विश्व-गुरु’ का स्थान

RKTV NEWS/पटना(बिहार)29 सितम्बर। आगामी २०४७ तक, जब हम अपनी स्वतंत्रता का ‘शताब्दी-वर्ष’ मना रहे होंगे, भारत विश्व की महाशक्ति बन चुका होगा। ‘विश्व-गुरु’ होने का अपना प्राचीन स्थान पुनः प्राप्त कर लेगा। विकसित भारत के निर्माण में साहित्यकारों की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होगी।

यह बातें मंगलवार को, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में, ‘एडूकेशनल रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट संस्थान’ के तत्त्वावधान में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिवस संकल्प-समारोह के रूप में आयोजित विचार-गोष्ठी और ‘प्रधानमंत्री साहित्यकार गौरव सम्मान समारोह’ का उद्घाटन करते हुए, बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री डा प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कही। उन्होंने सम्मानित हुए साहित्यकारों को बधाई दी और कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की दृष्टि में कला और साहित्य विशेष प्राथमिकता में है। हाल ही में उन्होंने भारत की ३६ भाषाओं के कवियों और साहित्यकारों को विशिष्ट अलंकरणों से विभूषित किया है।

अपने अध्यक्षीय उद्गार में सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कहा कि भारत की दृष्टि सदैव ही ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की रही है। हम समस्त वसुधा को ही अपने कुल कि मानते आए हैं। हमारी संस्कृति हमें संपूर्ण मानव समाज ही नही, प्राणी-मात्र से प्रेम करने की शिक्षा देती आयी है। हमारा यही ज्ञान हमें विश्व-गुरु-पद पर आसीन किया था। हम जब अपनी भाषा और संस्कृति से दूर हुए, तो गुरु-पद से च्युत हो गए। अब भारत पुनः अपनी संस्कृति और ज्ञान-परंपरा की ओर लौटा है, इसलिए अवश्य ही पुनः गुरु-पद प्राप्त करने में सफल होगा और विश्व को सन्मार्ग पर लाएगा।

व्यापार आयोग, बिहार के अध्यक्ष सुरेश रुंगटा, भारतीय चिकित्सा संघ के पूर्व अध्यक्ष डा सहजानन्द प्रसाद सिंह, सुप्रसिद्ध नेत्र-रोग विशेषज्ञ डा सत्य प्रकाश तिवारी, उद्योगपति साहित्यकार राकेश मिश्र, ईं अशोक कुमार, जय शंकर शर्मा, सुनील कुमार सिन्हा, नित्यानंद शर्मा, भानू प्रताप सिंह, नरेश महतो, अशोक पाठाक तथा सुंदर कांत चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष डा विनोद शर्मा ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन अधिवक्ता डा कौशलेन्द्र नारायण ने किया। मंच का संचालन जनार्दन शर्मा जोगी ने किया।

इस अवसर पर, वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व कुलपति अरविन्द कुमार, सुरेश रुंगटा, प्रो शारदा चरण, उदय नारायण सिंह, भगवती प्रसाद द्विवेदी, भावना शेखर, राकेश मिश्र, आराधना प्रसाद, डा पूनम आनन्द, डा पुष्पा जमुआर, डा सुधा सिन्हा, डा विद्या चौधरी, संगीता मिश्र, कमल किशोर वर्मा ‘कमल’, सुजाता मिश्रा, डा रेखा मिश्रा, डा तलत परवीन, इन्दु उपाध्याय, शुभचंद्र सिन्हा, डा एम के मधु, डा सुमेधा पाठक, प्रीति सुमन, पं गणेश झा, डा ऋचा वर्मा, ईं अशोक कुमार, बाँके बिहारी साव, डा विद्या चौधरी, डा प्रतिभा रानी, जय प्रकाश पुजारी, श्रीकांत व्यास, डा शालिनी पाण्डेय, डा मनोज गोवर्धनपुरी, डा सुषमा कुमारी, डा अर्चना त्रिपाठी, ईं आनन्द किशोर मिश्र, प्रो दीपक कुमार, डा पंकज प्रियम, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश्वर लाल ‘दिव्यांशु’, संजय चेसियार, सिमरन सिंह, डा मुनी कुमारी, नित्यानंद शर्मा, कल्पना सिंह, सुनीता रंजन, कृष्ण रंजन सिंह आदि ६३ हिन्दी-सेवियों को ‘प्रधानमंत्री साहित्यकार गौरव सम्मान’ से विभूषित किया गया।

Related posts

मौजूदा भूराजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत को अगले कुछ वर्षों में ड्रोन विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनना होगा: रक्षा मंत्री का राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन 2026 में वक्तव्य

rktvnews

आध्यात्मिक शक्तियां : महाकुंभ 2025 में अखाड़े सबसे आगे।

rktvnews

देवघर:राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्व खिलाड़ियों को मिलेगा ‘पेंशन’ का सम्मान: उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:बिहार सम्मान समारोह में तीरंदाजी अकादमी भोजपुर के पांच खिलाड़ी हुए सम्मानित।

rktvnews

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment