पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश के नेतृत्व में जीएम से मिला शिष्ट मंडल।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )28 सितंबर।आरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में सुधार एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आज पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने हाजीपुर रेल महाप्रबंधक से मुलाकात की।
शिष्टमंडल में पूर्व निगम पार्षद राजू मेहता एवं डॉ. जितेंद्र शुक्ल शामिल रहे। इस दौरान यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन की व्यवस्थाओं से संबंधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में प्लेटफार्म संख्या 4 पर निर्माणाधीन एस्केलेटर एवं लिफ्ट को शीघ्र चालू करने, सफाई व्यवस्था की पारदर्शी मॉनिटरिंग, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया एवं वाहन स्टैंड को व्यवस्थित करने, अवैध जानवर एवं वेंडरों पर रोक लगाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।
इसके साथ ही तेजस राजधानी, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, पटना-इंदौर एवं सीमांचल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का आरा स्टेशन पर ठहराव देने की मांग भी की गई।
महाप्रबंधक श्री गार्गी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए ट्रेन ठहराव के लिए अनुशंसा करने की बात कही।

