RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पंचायत से नगर निकाय तक सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटा जन सुराज।

किशोर कुमार मुन्ना बोले- मजबूत संगठन और जनभागीदारी के साथ योग्य लोगों को मिलेगा अवसर।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )29 सितंबर।आगामी पंचायत, जिला परिषद एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जन सुराज पार्टी की ओर से मंगलवार को चंदवा मोड़ स्थित जिला कार्यालय में चर्चा एवं सुझाव बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी किशोर कुमार मुन्ना, प्रदेश महामंत्री सुभाष कुशवाहा सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने की, जबकि आयोजन आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र प्रभारी कमलेश तिवारी के नेतृत्व में हुआ। शाहाबाद प्रदेश प्रभारी रवीन्द्र द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक का संचालन पार्टी के प्रवक्ता रूपेन्द्र मिश्र ने किया।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, लेकिन उसकी मूल भावना अभी पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का भी मानना है कि राजनीतिक बदलाव केवल सांसद और विधायक के चुनाव तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद तक योग्य एवं अच्छे लोगों को नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निकायों में शिक्षित, योग्य और समाज के प्रति समर्पित लोगों को आगे लाना जन सुराज का उद्देश्य है। स्थानीय स्तर पर सक्षम नेतृत्व के माध्यम से ही बेहतर व्यवस्था और जनहित सुनिश्चित किया जा सकता है।

किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि पंचायत एवं स्थानीय निकायों में शराब, भूमि और बालू माफिया जैसे प्रभावों को रोकने के लिए पार्टी लगातार काम कर रही है। आगामी परिसीमन के बाद बढ़ने वाली सीटों को भी ध्यान में रखते हुए पंचायत, जिला परिषद एवं नगर निकाय की सभी सीटों पर योग्य उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश महामंत्री सुभाष कुशवाहा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाग लेने के इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं साथियों को बेहतर तरीके से संयोजित किया जाएगा। इसके लिए कार्यशाला आयोजित कर चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह जन सुराज ने बांकीपुर में सफलता हासिल की है, उसी तरह वर्तमान शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के एमएलसी चुनावों में भी पार्टी अपने प्रत्याशियों के साथ मजबूती से मैदान में है। आने वाले समय में पंचायत, जिला परिषद और नगर निकाय चुनावों में मजबूत संगठन और जनभागीदारी के साथ योग्य एवं समर्पित लोगों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है।

बैठक में 62 नए सदस्य शामिल

बैठक में पार्टी से जुड़ने वाले 62 नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान जेएसओ विनय कृष्ण मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पद्मा ओझा, प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष चंद्रभानु गुप्ता, शाहाबाद मीडिया प्रभारी सुधीर मिश्र, शाहाबाद युवा प्रभारी सौरव यादव, विस्तारक कमलेश सिंह, डॉ. विजय गुप्ता, सोनू पासवान, खुशबू, अभय सिंह, महिला प्रवक्ता मधुलिका सिन्हा, मीडिया प्रभारी डॉ. कुणाल कुमार, अवध सिंह यादव, विनय शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, शिवसागर कुशवाहा, विजय पांडेय, राम नारायण राम, उपेंद्र यादव, शिवाधर सिंह कुशवाहा,आलम जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में हुआ झंडोत्तोलन।

rktvnews

नई राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी से सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी गति।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में शिविरों का व्यापक आयोजन।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद होगा साहित्य सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन।

rktvnews

GST रजिस्ट्रेशन CANCELLED/SUSPENDED होने के बावजूद DDO’S द्वारा कार्य संवेदकों/आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान करने के संबंध में कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण’ के राष्ट्रीय शुभारंभ को सुशोभित किया।

rktvnews

Leave a Comment