RK TV News
खबरें
Breaking News

पिथौरागढ़:वार्षिक जिला योजना 2024-25 पर विचार विमर्श हेतु बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/पिथौरागढ़(उत्तराखंड)04 जुलाई। विकास भवन सभागार में अध्यक्ष जिला पंचायत पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में वार्षिक जिला योजना 2024-25 पर विचार विमर्श हेतु एक बैठक जिला योजना समिति के सदस्यों, नगर पालिका/नगर पंचायत से निर्वाचित जिला योजना समिति के सदस्यों, राज्य सरकार द्वारा नामित जिला योजना समिति के सदस्यों एवं जनपद के 08 विकासखण्डों के मा0 प्रमुख क्षेत्र पंचायत के सदस्यों व जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में मा0 सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को जनपदस्तरीय अधिकारियों के सम्मुख रखा गया जिस पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मा0 सदस्यों द्वारा जो भी समस्याएॅ सदन में रखी जा रही है उन्हें तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष की जिला योजना के अंतर्गत निर्मित योजनाओं के रख रखाव हेतु धनराशि का प्राविधान करते समय मितव्यवता को ध्यान में रखने की बात कही। उन्होंने स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता बढ़ावा देने के लिए उद्यान, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि विभागों और आजीविका से संबंधित कार्यों के प्रस्तावों को सम्मिलित करने को कहा, जिससे केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं से अभिसरण और कलस्टर अप्रोच को बढ़ावा दिया जा सके। बताया कि रोजगार के एसे अवसरों का सृजन करने की जरुरत है, जिससे भूमिहीन, छोटे किसानों , ग्रामीण उद्यमियों आदि को बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने योजनाओं के गहन परीक्षण के बाद अनावश्यक योजनाएं जिसकी उपायदेयता अब क्षेत्र के आवश्यक नहीं है, उन्हें समीक्षा के बाद हटाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा की विभाग विभागीय गाईड लाईन के तहत योजनाओ को बनाए। इस
दौरान माननीय सदस्यो ने लंबित प्रस्ताव का का शीघ्र निस्तारण किए जाने, क्षेत्र की आदि समस्यायों के निस्तारण की मांग की गई।
बैठक में जिला योजना 2024-25 में विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी इसके अतिरिक्त जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद ने जिला योजना की प्राथमिकतायें, विकेन्द्रीकृत नियोजन प्रणाली की नवीन व्यवस्था, केन्द्र पुरोनिधानित योजनाएं,जिला योजनान्तर्गत जिला योजनान्तर्गत सम्मीलित विभागों, जिला योजना के अंतर्गत सम्मिलित योजनाओं, जिला योजना तैयार करने की विधि, जिला योजना समिति, जिला योजना समिति के कुल सदस्यों, समिति के कर्तव्यों, जिला योजना समिति के सदस्यों के कार्यों, जिला, राज्य, केन्द्र व वाहयसहायतित योजनाओं, जनपद स्तर पर जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित तथा वाह्य सहायतित योजनाओं, भारत सरकार की सहायता से संचालित कार्यक्रमों, जिला योजना अंतर्गत विभिन्न विभागों में समेकित की जाने वाली योजनाओं का विवरण आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी व उक्त संबंध में पावर प्वाइंट प्रजैन्टेशन के माध्यम से भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
बैठक में विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल एवम विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा ने कहा कि समिति के सदस्यों, क्षेत्र प्रमुखों के द्वारा जो भी प्रस्ताव विभागों को उपलब्ध कराये जायेंगे वह वर्ष 2024-25की योजना में उन्हें अवश्य सम्मीलित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने उपस्थित समस्त सदस्य, जिला योजना समिति से अनुरोध किया कि वह शीघ्र ही अपने प्रस्ताव विभागों को उपलब्ध कराये।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता सहित जिला योजना समिति के सदस्य, ब्लाकों के प्रमुख, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:प्रधानमंत्री के कौशल भारत ने कुशल भारत के संकल्प को रेखांकित किया : सांसद

rktvnews

पीयूष गोयल ने इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) की तीसरी वैयक्तिक मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

पराली जलाने की आग में झुलसता उत्तर भारत : समाधान किसानों और पर्यावरण दोनों के हित में।

rktvnews

धर्म का स्वरूप: सेवा या स्वार्थ?

rktvnews

उर्दू भाषा के प्रति जागरूकता हेतु प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘झरिया’ एल्कलाइन वॉटर बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment