RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बाढ़ प्रभावित जिलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)15 अगस्त।आपदा प्रबंधन विभाग में 14 अगस्त, गुरुवार को बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ राहत शिविर, सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन, चिकित्सा शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविर तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति को लेकर विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बंधित जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), आपदा प्रभारी तथा सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जुड़े।
बैठक के दौरान सचिव द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जी.आर. राशि के भुगतान हेतु ‘आपदा संपूर्ति पोर्टल’ पर बाढ़ प्रभावित जिलों द्वारा की जा रही प्रविष्टि के संबंध में जानकारी ली गयी तथा शीघ्र पूरा करने के निदेश दिए गए।
समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के साथ संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार व अविनाश कुमार समेत विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें.

हेल्पलाइन नंबर-0612-2294204/205, 1070

Related posts

“अभियान पवित्र काशी ” के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार!महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत्ता।

rktvnews

एयरपोर्ट निर्माण 16 माह में पूर्ण कर ग्वालियर ने तेजी से कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

चतरा:78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोतोलन, परेड समेत हुए अन्य कार्यक्रम।

rktvnews

भोपाल:किसानों के हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई के लिये पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रभु स्मरण में मनुष्य मात्र की हो सकती है देरी ,वरन उनकी कृपा में नही:आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज

rktvnews

इच्छाओं का परित्याग ही शांति का मूल है : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment