RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

शेमारू उमंग के शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में राघव के रूप में हुई अभिनेता मयंक मलिक की एंट्री!

RKTV NEWS/पीआर 24*7,04 जुलाई।शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो ने अपनी रोमांचक कहानी और दिलचस्प किरदारों के चलते दर्शकों के बीच अपार लोकप्रियता हासिल की है। अभिनेता भरत अहलावत (किरदार का नाम सिद्धार्थ) और स्वाति शर्मा (किरदार का नाम आशी) के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को मोहित कर लिया है। इसी बीच शो में नए किरदारों के जुड़ने से कहानी और भी रोमांचक हो जाती है। ऐसे में यह कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, दर्शकों को राघव नामक एक नए किरदार की एंट्री देखने को मिलने वाली है, जिसे अभिनेता मयंक मलिक निभा रहे हैं।
पता हो कि राघव युवा बुद्धिमान व्यक्ति है, जो सिद्धार्थ की मासी, नीलिमा (आरज़ू गोवित्रिकर द्वारा अभिनीत किरदार) का बेटा है। अपनी तेज बुद्धि और आकर्षक व्यक्तित्व के चलते राघव लोगों का दिल जीतने में माहिर है। हालांकि, उसके किरदार में आगे चलकर दर्शकों को बहुत कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा जो आने वाले एपिसोड्स में उजागर होगा। इससे शो की कहानी में दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेता मयंक मलिक ने बताया, “मैं शो में राघव का किरदार निभा रहा हूं। राघव, सिद्धार्थ का कज़िन है और उसका अपना एक आकर्षक व्यक्तित्व है। हालांकि, इस किरदार में और भी बहुत कुछ है, जो अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को देखने को मिलेगा। राघव का एक गहरा अतीत है, जो उसके किरदार को एक ग्रे शेड देता है, जिससे आगे कहानी में कई महत्वपूर्ण मोड़ देखने को मिलेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं फिलहाल शूटिंग की पूरी प्रक्रिया का आनंद ले रहा हूं। राघव का किरदार निभाना अद्भुत है क्योंकि इसमें कई परतें हैं जो धीरे-धीरे खुलती नज़र आएंगी। शूटिंग की प्रक्रिया के दौरान मैंने एक अभिनेता के रूप में बहुत कुछ सीखा है। इस किरदार के माध्यम से मुझे विभिन्न शेड्स को एक्सप्लोर करने का मौका मिला है और ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो में इस भूमिका को निभाने को लेकर मैं चैनल का आभारी हूं चूंकि उन्होंने मुझे मेरी इस अभिनय क्षमता को स्क्रीन पर प्रस्तुत करने का मौका दिया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे राघव के किरदार में पसंद करेंगे और इस शो को अपना और भी प्यार देंगे।”
‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो में मयंक मलिक के शामिल होने के साथ इसकी कहानी अधिक रोमांचक होने वाली है, जिससे दर्शक आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करेंगे।
अधिक जानने के लिए बने रहें और देखें ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 9:00 बजे, केवल शेमारू उमंग पर।

Related posts

नैनीताल:संस्कृति मंत्री ने किया इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट- लोगों में भारी उत्साह के चलते वीडियो कॉन्टेस्ट को 5 सितंबर तक बढ़ाया – राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो अपलोड कर आमजन प्रतिदिन जीत सकते हैं लाखों के पुरस्कार

rktvnews

झारखण्ड टूरिज्म स्टाल पर लोगों ने ली “सिटी ऑफ़ फॉल्स” की जानकारी।

rktvnews

दरभंगा:दो दिवसीय जिला स्तरीय 05वीं एथलीट मीट का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने अधिकारियों व मुखिया के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जगजीवन कॉलेज स्टार्टअप सेल की ओर से ‘स्टार्टअप आउटरीच सह आईडिएशन चैलेंज’ प्रोग्राम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment