RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

वर्षा के पानी का लेवल चेक करने के लिए सेंसर लगाने के निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)04 जुलाई ।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेस के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया तथा निर्धारित समयसीमा में कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान जानकारी दी गई की नंदी हॉल में नए मार्बल लगाया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा महाराजवाड़ा से मंदिर तक जोड़े जाने वाली टनल में चल रहे हैं निर्माण कार्य और भगवान महाकालेश्वर के शिखर दर्शन के लिए बनाए गए परिसर का अवलोकन किया गया। परिसर में टनल के लिए बनाए गए डक्ट के आसपास रेलिंग लगाई जाने के निर्देश दिए गए।

आगामी 10 वर्षों के लिए एकीकृत प्लान बनाया जाए

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर का आगामी 10 सालों का एकीकृत प्लान बनाया जाए। उन्होंने पानी की निकासी के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर का जो भी निर्माण कार्य है जिनके लिए जो कार्य योजना बनाई गई है उसे शासकीय अभिलेख में भी विधिवत दर्ज किया जाए। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बारिश का पानी जब तेज होने लगे तो चेंबर के पास कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि वे सही समय पर पानी की निकासी करवा सके ताकि मंदिर के गर्भ गृह और आंतरिक परिसर में पानी ना आ सके।
इसके अतिरिक्त वर्षा का पानी अंदर आने से रोकने के लिए कुछ स्थानों पर सेंसर लगवाए जाएं जो पानी का स्तर बढ़ने पर सक्रिय हो जाएं। रुद्र सागर में यदि जल स्तर बारिश के दौरान बढ़ता है तो पंपिंग के माध्यम से बारिश का पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। इस दौरान प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति मृणाल मीना, सी ईओ यूडीए संदीप सोनी, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

Related posts

बक्सर: 5 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बक्सर जिले को दी 476 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 73 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना (वर्ष 2014-19) अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत खनिता गुनसेज प्रखण्ड- दिनारा में लिये गए ग्राम विकास योजना (VDP) में कार्यान्वित एवं कार्यान्वयन की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गयी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

rktvnews

समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!शांति, सौहार्द के साथ मनाएं नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार : जिलाधिकारी।

rktvnews

देवघर:मनरेगा, आवास योजना को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment