RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय का सेमरा के नवनिर्मित रेफरल अस्पताल एवं थाना का औचक निरीक्षण।

बेतिया/पश्चिमी चंपारण 20 सितंबर।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आज बगहा-02 प्रखण्ड के सेमरा अवस्थित नवनिर्मित रेफरल अस्पताल एवं थाना का औचक निरीक्षण किया।
नव निर्मित रेफरल अस्पताल, सेमरा दो तल पर अवस्थित है। मरीजों की सुविधा हेतु रैम्प का निर्माण कराया गया है। दोनों ही तल पर रिसेप्शन काउंटर बना हुआ है। विभिन्न प्रकार के अलग-अलग रूम निर्मित पाए गए। कमरों की पहचान हेतु साईनेजेज लगे हुए पाए गए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित एमओआईसी द्वारा बताया गया कि बिजली की सुविधा नहीं रहने के कारण, सुचारू रूप से अस्पताल प्रारम्भ नहीं हो पाया है। पृच्छा के क्रम में बताया गया कि जेनेरेटर भी उपलब्ध नहीं है। मानव संसाधन के संदर्भ में बतलाया गया कि समीप के संस्थानों से प्रतियुक्ति करके संचालित कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को अविलंब प्रावधानों के आलोक में पहल करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अस्पताल परिसर तथा समूचे अस्पताल की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह, एएसडीएम, बगहा, सरफराज नवाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : आरा में किया गया बिहार फोटो वीडियो एक्सपो 2025 का पोस्टर लॉन्च।

rktvnews

उज्जैन:पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

गढवा:झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तर पर अनावरण किया गया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:राजस्व अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस संबोधन: विकसित भारत 2047 के लिए विजन

rktvnews

महाकुंभ:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में तीन नये कानून की मिल रही जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment