आरा/भोजपुर 10 दिसंबर।आज 10 संध्या समय नगर थाना अंतर्गत बिंद टोली में रहने वाले हिमांशु विश्वकर्मा पिता विश्व भूषण विश्वकर्मा को शाम में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा तीन गोली मार दी गई।गोली लगने से घायल हिमांशु को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाया गया , जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया।
इस संबंध में पुलिस ने बताया की सूचना प्राप्त होते ही 10 मिनट के अंदर नगर थाना अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया की प्रारंभिक जांच में घायल के घर वालों ने तीन चार व्यक्तियों के ऊपर आरोप लगाया है जो की घर की लड़की से प्रेम विवाह में उपजा विवाद बता रहे हैं ।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अनुसंधान उपरांत सच्चाई पता चलेगी ।प्रारंभिक जांच में अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर छापामारी की जा रही है। पुलिस ने बताया की जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और घटना के मूल कारणों का पता चल सकेगा।

