RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कुष्ठ खोजी रोग अभियान-2025 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)11 अक्टूबर।जिले में कुष्ठ खोजी रोग अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने तथा व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद ने जानकारी दिया कि कुष्ठ खोजी रोग अभियान चतरा जिले में 10 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी पंचायतों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों एवं उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता है और एमडीटी दवा के सेवन से इसका पूर्ण उपचार संभव है।
सिविल सर्जन ने कुष्ठ रोग से संबंधित प्रमुख लक्षणों की जानकारी भी दी, जिनमें त्वचा पर बदरंग दाग और सुन्नपन, गठान का होना, भौं का झड़ना, चेहरे पर बदलाव, आंखों में परेशानी, हाथ-पांव में झुनझुनी, पकड़ने में कठिनाई, जलने का एहसास न होना और हाथ-पांव में दर्दरहित घाव जैसे संकेत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी लक्षण के पाए जाने पर लोग छिपाएं नहीं बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और इलाज कराएं। अभियान के तहत पंचायत स्तर पर ग्राम सभा में मुखिया, आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की मदद से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान की जाएगी ताकि उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा NLR रांची से आए काशीनाथ चक्रवर्ती ने कुष्ठ रोगियों के DPMR (विकलांगता रोकथाम और पुनर्वास) पर जानकारी दी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि आगामी शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठकों में इस अभियान से संबंधित जानकारी दी जाएगी ताकि विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की पूर्ण शारीरिक जांच सुनिश्चित हो सके।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि जिले में कुष्ठ रोगियों को नियमित इलाज के साथ-साथ प्रत्येक माह खाद्य पूरक के रूप में ₹500 की सहायता राशि भी दी जा रही है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए हर स्तर पर सघन रूप से चलाया जाए, ताकि कोई भी संभावित मरीज छूट न जाए।
बैठक में सिमरिया एसडीओ, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. उत्तम, RBSK डॉक्टर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:माइक्रो-फाइनेंस का कर्ज बना महिलाओं के गले की फांस : मीना तिवारी

rktvnews

भोजपुर: आरा परिषदन में युवा जदयू महानगर की बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

गोट वैली योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय गोट वैली क्रियान्वयन, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता संपन्न।

rktvnews

उज्जैन:10वा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जायेगा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

Leave a Comment