RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

किशनगंज में प्रशांत किशोर ने की बिहार के मुसलमानों से अपील।

बोले सिर्फ लड़ने के लिए लड़ना है तो लालटेन को पकड़े रहिए, लेकिन अगर भाजपा को पटक देना है तो जन सुराज का साथ दीजिए।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)02 जुलाई।जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने किशनगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। संपर्क अभियान के तहत वे एक दिन के लिए किशनगंज दौरे पर थे। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को याद करना चाहिए कि आप यहां से बंगाल से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। जब भी मुस्लिम समाज को लगे कि प्रशांत किशोर पर भरोसा करना चाहिए कि नहीं? तो मैं आपको बस याद दिलाना चाहूंगा कि पिछले 10 बरस में आपके और आपके कौम पर सबसे बड़ा संकट CAA-NRC का आया था। CAA-NRC का संकट इतना बड़ा था कि मुस्लिम समाज की महिला भी सड़क पर आ गई थी और धरना प्रदर्शन पर बैठी थी। आप याद कीजिए कि CAA-NRC का संकट कब रुका? संकट तब रुका जब 2 मई 2021 को बंगाल में हमने उन्हें शिकस्त दिया।
बंगाल में जब दीदी के अपने लोग जब उन्हें छोड़ कर भागने लगे तब देश में कौन आदमी था जो दीदी के मदद के लिए खड़ा हुआ? वो प्रशांत किशोर था। लालू-तेजस्वी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव बंगाल नहीं गए थे। 2 बरस बंगाल के गांव-गांव में ऐसी व्यवस्था बनाई की भाजपा को 100 सीट पार होने नहीं दिया। 77 पर भाजपा को ऐसा रोका की देख लीजिए अब तक वो वहां खड़ी नहीं हो पाई है। आज बिहार में भी हम वही व्यवस्था बना रहे हैं।
बिहार में भाजपा को पटखनी देना चाहते हैं तो लालटेन छोड़ जन सुराज का हाथ पकड़िए, जीत की गारंटी मैं आपको देता हूं।
मैं मुस्लिम समाज के लोगों से बस इतना ही कहना चाहुंगा कि अगर लड़ने के लिए लड़ना है तो लालटेन को पकड़े रहिए, मगर आप भाजपा को बिहार में पटक देना चाहते हैं तो जन सुराज के साथ जुड़िए। मैं आपको दावे के साथ जिताने का भरोसा दिला रहा हूं। हमने बहुतों को जिताया है इस बार आपका हाथ पकड़ रहे हैं आप बिहार के लोगों को भी हारने नहीं देंगे।

Related posts

भोजपुर: नया साल, नई उमंग और सबके लिए सम्मान, ट्रांसजेंडरों के बीच मनाया नया साल।

rktvnews

जाति और अदालत : न्यायिक चर्चा और अधूरा संवैधानिक वादा!

rktvnews

उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

rktvnews

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक संपन्न।

rktvnews

आजमगढ़:धारावाहिकों के जाने माने लेखक के पिता प्रेमचंद पांडेय की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पहुंचे।

rktvnews

भोजपुर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना योजनान्तर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment