RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

आजमगढ़:धारावाहिकों के जाने माने लेखक के पिता प्रेमचंद पांडेय की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पहुंचे।

RKTV NEWS/आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)08 जून।
ठेकमा के जमुआवां गांव के रहने वाले महेश पांडेय जो मुंबई में प्रसिद्ध पटकथा लेखक,निर्माता और निर्देशक। इनके पिताजी स्व० प्रेमचंद पांडेय के प्रथम पुण्यतिथि पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार,आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
प्रमुख समाजसेवी और फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता अरविंद चित्रांश ने बताया कि मुकेश पांडेय और महेश पांडेय मुंबई में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है।
महेश पांडेय जिन्हें टीवी क्वीन एकता कपूर प्रोडक्शन बालाजी टेलीफिल्म्स के कई लोकप्रिय धारावाहिक लिखने के लिए जाना जाता है। जैसे धारावाहिक- कसौटी जिंदगी की, कसम से , क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुटुंब, कहीं तो होगा, बंदिनी, केसर, कुसुम, करम अपना अपना , कहानी हमारे महाभारत की और गीत – हुई सबसे पराई। इसके साथ लेखक निर्देशक महेश पांडेय को भोजपुरी फिल्म गब्बर सिंह जो बॉलीवुड फिल्म शोले के भोजपुरी स्टाइल के निर्देशक के रूप में भी जाना जाता है।
आज उनके पिताजी स्व० प्रेमचंद पांडेय के प्रथम पुण्यतिथि पर माता मनभावता पांडेय ,मुकेश पांडेय ,राजेश पांडेय ,महेश पांडेय ,शैलेश पांडेय ,योगेश पांडेय,राकेश मिश्रा के साथ प्रमुख समाजसेवी अरविंद चित्रांश,भोजपुरी फिल्मों के कॉमेडी किंग संतोष श्रीवास्तव, हरिकेश यादव,राजेश भगत,डॉ अजीत पांडेय आदि बहुत लोग श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related posts

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक,पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

बक्सर:दशहरा पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु ब्रीफिंग।

rktvnews

महापौर इंदू देवी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि प्रदान की।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त का चिनिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं नव प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त रुख।

rktvnews

भोजपुर:एम.एम. महिला कॉलेज में काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

नारनौल:जिला रेडक्रास सोसायटी के आठ संवयसेवक बने राज्य स्तरीय डिजास्टर रिस्पांस टीम आपदा मित्र के सदस्य।

rktvnews

Leave a Comment