RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:राज्यपाल आई.ई.एस. ग्रुप के रजत जयंती समारोह में हुए शामिल

शिक्षा और संस्थान के संस्कारों को हमेशा याद रखें विद्यार्थी: मंगुभाई पटेल

RKTVNEWS/ भोपाल (मध्यप्रदेश)02 जुलाई।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षा को ज्ञान आधारित बनाने के साथ सेवा, संस्कार और संवेदनशीलता के मूल्य केन्द्रित बनाना होगा। विद्यार्थी शिक्षा और संस्थान के संस्कारों को हमेशा याद रखें। माता-पिता के संघर्षों को नहीं भूलें और उनके योगदान का सम्मान करें और कृतज्ञ रहें। श्री पटेल आई.ई.एस. ग्रुप के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित जनों और विद्यार्थियों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील भी की। इस अवसर पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल मौजूद थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समर्थ, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के व्यावसायिक और व्यावहारिक पक्षों में समन्वय जरूरी है। संस्थान को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप भावी पीढ़ी को तैयार करना होगा। इसके लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों को प्रभावी रूप से लागू करना होगा। उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा खेलकूद, स्वरोजगार, प्रबंधन, आदि क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों की सराहना और संस्थान के 25 वर्ष के समुचित नेतृत्व और प्रबंधन को बधाई दी।
रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने और मेधावी छात्रों को आगे बढा़ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की। मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय आयोग के अध्यक्ष डॉ भरत सिंह शरण ने विकसित भारत की संकल्पनाओं को साकार करने के लिए संस्थान के सहयोग, सक्रियता और प्रतिबद्धता को निरंतर जारी रखने की बात कही।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर किया। श्री पटेल का आई.ई.एस. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. बी.एस. यादव ने पुष्पगुच्छ से स्वागत और शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने रजत जयंती के अवसर पर संस्थान को 25 पौधे रोपण के लिए भेंट किए। उन्होंने समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। स्वागत भाषण कुलाधिपति इंजी. बी.एस. यादव ने दिया और आभार आई.ई.एस. ग्रुप के सी.ई.ओ. देवांश सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि, प्रति कुलाधिपति प्रो. सुनीता सिंह, छात्र-छात्राओं और संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

पटना : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सहाय सदन मे पुष्पांजलि सभा।

rktvnews

खान मंत्रालय ने 1,500 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण खनिज पुनर्चक्रण प्रोत्साहन योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों को दिलाई शपथ।

rktvnews

सारण:सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी के आरोप में एक गिरफ्तार।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1500 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने का दोहराया संकल्प।

rktvnews

पटना:इस्सयोग भवन में संपन्न हुआ दशम मूर्ति-प्राण- प्रतिष्ठा समारोह।

rktvnews

Leave a Comment