RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना योजनान्तर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)27 जून। उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) योजनान्तर्गत ऋण वितरण शिविर/कैम्प का आयोजन जिला समाहरणालय, भोजपुर के सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में की गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा PMEGP एवं PMFME योजना की बैंकवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बैंको को दोनों योजना अन्तर्गत लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत ऋण स्वीकृति एवं वितरित करने का निदेश दिया गया। उनके द्वारा सभी बैंको को बताया गया कि PMEGP एवं PMFME योजना केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण स्वरोजगार योजना है, जिसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाशत नहीं की जायोगी। योजना के क्रियान्वयन में सहयोग नहीं करने वाले बैंक शाखा प्रबंधकों के विरूद्ध उनके जोनल स्टेट हेड एस०एल०बी०सी० एवं जरूरत पड़ी तो RBI को शिकायत की जायेगी। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, भोजपुर को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिमाह नियमित रूप से बैंको के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा शिविर में उपस्थित लाभुकों के बीच PMEGP योजनान्र्गत भारतीय स्टेट बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बरौदा, एच०डी०एफ०सी० बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कुल 18 लाभुकों को 50 149.95 लाख का ऋण स्वीकृत एवं 05 लाभुकों को रू0 33.08 लाख का ऋण वितरित किया गया। PMFME योजनान्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बरौदा, एवं बैंक ऑफ इंडिया कुल 11 लाभुकों को रू0 159.94 लाख का ऋण स्वीकृत एवं 02 लाभुकों को रू० 89.34 लाख का ऋण वितरित किया गया।
कैम्प में जिला पदाधिकारी, भोजपुर, मधु कुमारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भोजपुर, आरा, प्रीति कुमारी, सहायक उद्योग निदेशक, उद्योग विभाग, बिहार, पटना, आसमा खातुन, उप समाहर्ता बैंकिंग, भोजपुर, राजेश कुमार चौधरी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, भोजपुर डी०डी०एम० नवार्ड, सभी बैंको के पदाधिकारी/जिला समन्वयक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, जिला संसाधन सेवी एवं लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जहाँ कभी चुप्पी थी,वहाँ अब संवाद है–दरभंगा के गाँवों में मेला जैसा दृश्य।

rktvnews

भोपाल:बैंकर्स साहित्य एवं कला परिषद द्वारा द्वितीय पावस गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने प्रकोष्ठ और विभागो के संयोजको और सभी मंडलो के प्रभारियो की घोषणा की।

rktvnews

बिहार:वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में बिहार को मिला पहला स्थान।

rktvnews

ममता का किला ढहा, भगवा लहर का उदय

rktvnews

महिलाओं के लिए नकद हस्तांतरण : भाजपा के धोखे का पर्दाफाश!

rktvnews

Leave a Comment