RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)12 मई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे।
जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान नागरिकों द्वारा गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन, दीदी कैफे संचालन हेतु स्थल आवंटन, लंबित भुगतान, लगान रसीद निर्गत करने, होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, निजी जमीन से हाई टेंशन विद्युत लाइन हटाने, जमीन विवाद, मनरेगा नियुक्ति, आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पारिवारिक विवाद समेत अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए गए।
उपायुक्त ने सभी मामलों को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए आवेदकों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। कुछ आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:भगवान शम्भु की भक्ति मुक्ति की जननी है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

अपने भारत की मातृशक्तियों का हृदय रहता है सदा कोहिनूर,सती सावित्री ने किया था यमराज के भी गुरूर को चकनाचूर, रानी लक्ष्मीबाई ने तोड़ा था अच्छे-अच्छे सुरमाओं को किया था चूर -चूर:डॉ.राजेश कुमार गौतम –

rktvnews

द्रोपदी !

rktvnews

मोतिहारी:रेलवे स्टेशन कर्मियों एवं रेल थाना के जवानों को खिलाई गई सर्वजन दवा।

rktvnews

खैरागढ़:भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं के सौंदर्य पक्ष से रू-ब-रू हुए खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, प्रदर्शनात्मक व्याख्यान संपन्न।

rktvnews

महंत महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment