RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने वृद्धा पेंशनसे जुड़े समस्याओं का किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

दिव्यांग के आवेदन पर शूटिंग रेंज में रैंप बनाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)12 मई।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा,झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।
जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को दिया। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। साथ ही सारवां प्रखंड के जवाहर मिया और इदरीश मिया के आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ऑन द स्पॉट वृद्धा पेंशन के लाभ से जोड़ा गया। वही देवघर प्रखंड से तुलसी कुमार रंजन ने शूटिंग रेंज में रैंप लगाने का आवेदन दिया, जिसपर उपायुक्त ने एनआरपी के कार्यपालक अभियंता को डीपीआर तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे एडीएसएस सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दिलाई गई एंटी रैगिंग एवं नशामुक्ति की शपथ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

पुहपुटरा रीपा में टसर रेशम धागाकरण का काम कर महिलाएं कर रहीं अच्छी कमाई, बाजार की चिंता नहीं, रेशम विभाग ही कर रहा क्रय-विक्रय

rktvnews

उज्जैन:राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर।

rktvnews

भोपाल:सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित कराएं :राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment