RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:राज्यपाल से प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों ने राजभवन में की भेंट

 

सफल अधिकारी बनने सरल, सेवाभावी तथा संवेदनशील रहें : राज्यपाल

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)02 जुलाई।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अधिकारियों के लिए उनका व्यवहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सफल अधिकारी बनने सरल, सेवाभावी तथा संवेदनशील रहें। आप सभी की जहाँ भी पदस्थापना हो, जिनसे भी मिलें, सरल भाषा में आत्मीयता से बात करें। गरीबों एवं वंचितों की बेहतरी के लिए काम करना ही प्रशासनिक सेवा की सार्थकता है। राज्यपाल श्री पटेल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रभावी अधिकारी बनने के लिये सीखने का भाव जरूरी है। पूरे सेवाकाल में सीखते रहें। कार्य क्षेत्रों का सघन दौरा करें। जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुनें और समाधान करें। अधिकारियों तक जनता की एवं जनता तक आपकी पहुँच सुलभ हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण व जमीनी अनुभवों में अंतर होता है। व्यवहार में अनेक ऐसी समस्याएं आती हैं जिनका समाधान दिशा-निर्देशों में नहीं मिलता है। आप सभी को इन्हीं समस्याओं और चुनौतियों का समाधान जन-मन की आशा एवं अपेक्षा के अनुरूप करना होगा।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें आजादी के अमृत प्रसंग में जनसेवा तथा देशसेवा का पुनीत अवसर प्राप्त हुआ है। आप सिविल सेवकों की उस पीढ़ी से हैं जो 2047 में देश को विकसित भारत बनाने के परिवर्तन काल के निर्णयकर्ता और साक्षी बनेंगे।
राज्यपाल श्री पटेल का महानिदेशक नरोन्हा अकादमी जे.एन. कंसोटिया ने पौधा भेंट कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। अकादमी की ओर से प्रशिक्षु अधिकारी शिवम यादव ने प्रशिक्षण काल के अपने अनुभवों को साझा किया। नेहा भारतीय ने प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए अकादमी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी।
कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षु अधिकारी और संबंधित मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर : बहोरनपुर मे 30 पीस बीयर के साथ एक गया जेल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राज्य के स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

“ज्ञान और लोक समाज का इतिहास है, ग्रामीण इतिहास”!1857 के सेनानी मंगल पांडेय के गांव नगवा में 11वें क्रिएटिव हिस्ट्री वार्षिक सम्मेलन 2023 के ‘मेरा गांव, मेरा इतिहास’ परिसंवाद में उभरकर आई ये बातें।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी गेल (इंडिया) लिमिटेड की परियोजना को स्वीकृति।

rktvnews

राजस्थान:पुष्कर मेले का भव्य समापन,हर साल पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा मेला।

rktvnews

Leave a Comment