RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 मई ।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, पेयजल, आवास, मनरेगा, पेंशन, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

उत्तराखंड:वित्तीय जागरूकता केवल व्यक्तिगत समृद्धि के लिए ही नहीं बल्कि समग्र आर्थिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण : राज्यपाल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 नवंबर 24

rktvnews

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रम सुधारों, युवा सशक्तिकरण और खेल प्रोत्साहन प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने पूर्वी बेड़े की कमान संभाली।

rktvnews

पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट द्वारा भारत के पहले सौर मिशन आदित्यक एल1 के प्रक्षेपण के अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे “भारत के लिए सुनहरा क्षण” कहा।

rktvnews

Leave a Comment