RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने मलूटी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 मई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा प्रखंड के मलूटी (बंगाल सीमा) के अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वाहनों की सघन जांच करने एवं चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि अवैध आवाजाही को रोकने के उद्देश्य से स्थापित इन चेकपोस्टों का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीमा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग को और अधिक सख्त करने तथा सभी आवश्यक नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के बैठने हेतु समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे। उन्होंने बताया कि वाहनों के रिकॉर्ड संधारण हेतु क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था बनाई गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्यूआर कोड के माध्यम से वाहनों के चालान की वैधता की जांच सघन रूप से की जाय।
मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 05 दिसंबर 24

rktvnews

गया स्नातक और शिक्षक विधानपरिषद चुनाव की तैयारी हेतु भाजपा जिला कार्यालय मे बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश;शुभमस्तु कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योगपतियों ने आभार व्यक्त किया।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने किया डुमरी प्रखंड में क्रियान्वित विकास योजनाओं का निरीक्षण, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने 14 हिन्दी-सेवियों को किया सम्मानित! कवि एम के मधु के काव्य-संग्रह ‘रानी रूपमती की चाय-दुकान’ का हुआ लोकार्पण ।

rktvnews

बिहार:पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment