RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

भोजपुर:प्रयास “एक कोशिश बदलाव का” द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।10वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र से संबंधित संस्था प्रयास “एक कोशिश बदलाव का” के द्वारा रमना वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।विभिन्न खेल से जुड़े खिलाड़ी, प्रशिक्षक तथा सामाजिक व्यक्ति शामिल हुए । इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े योग प्रशिक्षक कुमार जितेंद्र ने योग करवाया तथा योग के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुमार प्रतीक सचिव कुमार मंगलम तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुरी के डायरेक्टर कुमार विजय ,गोल्डन बेबी, फुटबॉल अकादमी के भी खिलाड़ी उपस्थित थे।भारतोलन संघ के सचिव मुकेश कुमार भी अपने खिलाड़ियों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम की समाप्ति में संस्था के सचिव कुमार मंगलम ने उपस्थित सबों को योग करने का शपथ दिलवाया तथा उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

लखीसराय:पहले मतदान फिर जलपान:जीविका का मतदाता अभियान जारी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिला को आधारभूत संरचना प्रक्षेत्र में पूरे देश में प्रथम स्थान हुआ प्राप्त।

rktvnews

भोपाल:देश को एक और अखंड बनाने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार:भोजपुर: डीएम ने छठ घाटों एवं आवागमन मार्गो पर सभी आवश्यक सुविधाओ को सुनिश्चित करने हेतु की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:एमजीएम अस्पताल में पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त सख्त, प्रतिदिन 15 टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

पटना के जिलाधिकारी के रूप में डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment