RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वन विभाग की ओर से बड़कोदा में लगाए 550 पौधे।

पौधारोपण करते पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव साथ हैं डीसी मोनिका गुप्ता।

प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी : ओम प्रकाश यादव

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)22 जून। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। यह बात पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को वन विभाग की ओर से गांव बड़कोदा के खेल स्टेडियम में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण करते हुए कही। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता भी मौजूद थी। इस मौके पर 550 पौधे लगाए गए।
पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण में असंतुलन बढ़ रहा है। इसी कारण साल दर साल तापमान में वृद्धि होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आप जितने भी पौधारोपण करें उसकी बड़ा होने तक देखभाल जरूर करें। खेल स्टेडियम में जब यह सभी पौधे बड़े हो जाएंगे तो यहां पर सुबह शाम सैर करने व योग करने का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध हो जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल, रेंज ऑफिसर रजनीश कुमार, डिप्टी रेंजर संदीप, वन दरोगा अमित कुमार, वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया।

rktvnews

सारण:छपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक सबडर्मल गर्भनिरोधक इम्पलांट की सुविधा।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरा होने पर किया गया पूजा व हवन! शाहपुर के कुंङवा शिव मंदिर मे हुई पूजा अर्चना।

rktvnews

हनुमानगढ़:टाउन के पंचायत समिति सभागार में हुई जिला परिषद साधारण सभा की बैठक!पेयजल, सड़क व विद्युत विभाग से सबंधित मुद्दों पर हुई बहस।

rktvnews

महाकुंभ:अदानी द्वारा इस्कॉन की निःशुल्क जायकेदार सात्विक महाप्रसाद से रोज मिट रही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भूख,प्यास और थकान।

rktvnews

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की लक्षित सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment